जी भारत न्यूज24
भिंड। वाटर वर्क्स स्थिति शहीद पार्क में अमर शहीद स्व दिनेश सिंह भदौरिया की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया शहीद दिनेश सिंह भदौरिया की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने कहा कि वतन पर बलिदान होने वाले शहीदों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्त्तव्य है आज भारत माता की रक्षा करने के लिए युवाओं को समर्पित भावना से काम करना है नमोनारायण दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित की भावना से कार्य करना होगा आज वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है आज पूरा विश्व तेजी से बढ़ रहे तापमान के कारण परेशान है इस समस्या का एक ही समाधान है अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, जल संरक्षण करना यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया मानव का अस्तित्व नष्ट हो जायेगा इस अवसर पर शहीद पुत्र सूरज सिंह भदौरिया और अतिथियों ने स्व शहीद दिनेश सिंह भदौरिया का पूजन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर अवधेश सिंह कुशवाह किसान संघ जिला अध्यक्ष , धर्म सिंह भदौरिया अध्यक्ष पार्क व्यवस्था समिति, संचालक पार्क विपिन उपाध्याय, रमाकांत दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह परिहार,राम दीक्षित , कल्याण कटारे, उपेन्द्र सक्सेना , आकाश जी,आदि विशेष रूप से उपस्थित थे




