जी भारत न्यूज24
अवैध अतिक्रमण के कारण बालूघाट मोड पर लगता है जाम
शुक्लागंज उन्नाव।। नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा मंगलवार को राजधानी मार्ग पर अलाउंस कर सभी रोड पर अतिक्रमण फैलाए दुकानदार और फुटपाथ पर कब्जा कर व्यापार कर रहे गुमटी ,ठेले आदि को चेतावनी देते हुए बताया गया कि आने वाली 20 तारीख को नगर पालिका परिषद गंगाघाट द्वारा बालूघाट मोड़ से मरहाला चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा जिसमें यातायात को बाधित कर रहे और राजधानी मार्ग के दोनों तरफ फुटपाथ पर कब्जा किये हुए दुकानदारो,गुमटी वाले और ठेले वाले अपनी दुकान हटा लें अन्यथा नगर पालिका द्वारा चलाए गए अभियान में उन पर जुर्माना और माल जप्त किया जा सकता है जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका ने अनाउंसमेंट के जरिए स्वयं दुकानदार की होगी बताया




