भिण्ड । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड – दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुयायी में होने जा रहे राम जन्म भूमि परिसर में रामलला की प्राण – प्रतिष्ठा कार्यंक्रम के जनअभियान के तहत भिण्ड शहर के प्रमुख धार्मिंक स्थल कुण्डेश्वर मंदिर पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होनें सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी भक्तगण एवं जनता जनार्दंन को मठ मंदिर की स्वच्छता के लिए जाग्रत किया,वहीं उन्होनें कुण्डेश्वर शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करते हुए उच्चा मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कर शांति,सद्भावना एवं सामाजिक समरसता की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थंना की।
श्रीमती राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर का निर्मांण 500 वर्षं वाद विराजमान होने वाले है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी भक्तगणों को निमंत्रण पत्रिका भी भेजी गईं है,ताकि वे अयोध्या जी के दर्शंन कर सकें,और उन्होनें कहा कि भगवान राम हमसबके आदर्शं है और रामचरित मानस में बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रामायण में रचना की गईं,हम सबका सौभाग्य है कि वर्षों बाद अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है,हम सब लोग वहां पहुंचे और रामलला के दर्शंन करें।
सनातम धर्मं विरोधी है कांग्रेस-
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्मांण के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी को निमंत्रण भेजा गया है,जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुंन खड़गे,सोनिया गांधी,राहुल गांधी ने निमंत्रण को अस्वीकार करते हुए रामलला का विरोध कर सनातन विरोधी चेहरा को उजागर किया है,रामलला हम सबके है उन्हें आना चाहिए न तो राम मंदिर का निर्मांण भाजपा करा रही है और ना ही संध प्रिवार करा रहा है,यह मंदिर ट्रस्ट का कार्यं है।
श्रीमती राय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में मंदिरों पर चल रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गंत कुण्डेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते हुए उन्होनें स्वयं अपने हाथों से झाडू उठाकर कार्यंकर्ताओं के साथ उत्साह दिखाते हुए पूरे मंदिर परिसर की सफाईं की। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर संकल्प अभियान समिति के जिला संयोजक रामप्रकाश तिवारी,अनिल शर्मां एडवोकेट मंजू,मण्डल अध्यक्ष प्रदीपसिंह भदौरिया टीपू,अमित जैन,श्यामकिशोर दीक्षित मन्नू ,विष्णु शर्मां,रितिक पाण्डेय,राहुल जैन,नीरज सिंह कुशवाह ,कमलकिशोर शर्मां,रत्नेश तिवारी,मंदिर व्यवस्थापक प्रमुख थे।




