जी भारत न्यूज24
असम के गुवाहाटी डाउन हॉस्पिटल में शहीद हो गए देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया
ब्यूरो चीफ शिवराज सिंह कुशवाह की रिपोर्ट
भिंड के खैरोली गांव में हुआ अंतिम संस्कार:-
गुवाहाटी में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए बरासो थाना के ग्राम खेरौली निवासी कांस्टेबल किचन सर्विस सुनील सिंह कुशवाह का बुधवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देख हर आंख नम थी लेकिन ग्रामीणों का जोश और देशभक्ति के नारे आसमान गुंजा रहे थे।
जैसे ही शाहिद का पार्थिव शरीर गांव खैरोली सीमा में दाखिल हुआ सैंकड़ो की संख्या में उड़े जन सैलाव ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा सुनील सिंह कुशवाह तुम्हारा नाम रहेगा के नारे लगाए देशभक्ति के इन नारों के बीच शहीद का अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान तक पहुंची।
राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर
शहीद के घर पहुंचने पर आईटीबीपी के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके बाद गांव के ही पास खैरोली गांव के किनारे स्थित निजी खेत में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
शोक संतप्त परिवार:-
अंतिम विदाई के समय शहीद की पत्नी ज्योति कुशवाह एवं उनके पिता परिमाल सिंह कुशवाह {रिटायर्ड SF ],भाई रवि कुशवाह एवं उनकी छोटी छोटी दो बच्चियों जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
मिलनसार व्यक्तित्व:-
ग्रामीणों ने बताया कि सुनील सिंह कुशवाह एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्ति थे उनके जाने से क्षेत्र ने एक सच्चा सपूत खो दिया है।
गांव में शोक की लहर :-
सुनील सिंह कुशवाह की शहादत पर न केवल खैरोली गांव बल्कि पूरी पंचायत में शोक की लहर है।




