जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
क्षेत्र के ग्राम सांईपुर सगौडा़ स्थित श्री राधाकृष्ण इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत मंडल युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को भाजपा सरकार की नीतियों रीतियों से अवगत कराया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक श्रीकान्त कटियार का स्कूल प्रबंधक विजय गुप्ता ने स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक श्री कटियार ने बताया कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि
“आत्मनिर्भर भारत” भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है। जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत को आर्थिक, तकनीकी, उत्पादन और संसाधनों के स्तर पर स्वावलंबी बनाना है। ताकि देश वैश्विक स्तर पर मजबूत और प्रतिस्पर्धी बन सके।
उन्होंने कहा कि आप सभी स्थानीय वस्तुओं का उपयोग करके देश को आत्मनिर्भर बनाने में भागीदार बने।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जगजीत राजपूत,भाजयुमो जिला मंत्री विवेक राजपूत, आदि मौजूद रहे।




