जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई वक्ताओं ने बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आज के परिपेक्ष में गांधी जी को प्रासंगिक बताया
जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज के राजनीतिक सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में गांधीजी प्रासंगिक हो गए हैं सत्ताधारी सरकारें उनके कृतित्व को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं हम सबको पीढियो को सतर्क कर उन्हें संस्कारित करने का कार्य करना चाहिए
जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू ने पूरे संसार को राह दिखाने का काम किया है आज उनके व्यक्तित्व को धूमिल करने का प्रयास करने वाले सत्ताधारी लोगों को यह समझना चाहिए कि पूरे भूमंडल के 92 देशो में महात्मा गांधी की मूर्तियां लगी है बाहर से आने वाले राष्ट्राध्यक्ष उनकी समाधि पर श्रद्धा से माथा टेकते हैं उनके बताए रास्ते पर दुनिया चलने का प्रयास कर रही है गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला उपाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी वक्ता संजीव श्रीवास्तव सलमान शाहिद महामंत्री अजय गौतम सैयद सागर हुसैन, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह सैय्यद सैफ, पूजा निषाद इत्यादि ने भी संबोधित किया।




