Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सत्य सनातन संस्कृति मंच, न्यास की बैठक में पूर्व आर. एम. ग्रामीण बैंक सुरेश सिंह राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सत्य सनातन संस्कृति मंच, न्यास की बैठक में पूर्व आर. एम. ग्रामीण बैंक सुरेश सिंह राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत

Zee Bharat News 24
Last updated: September 11, 2025 7:17 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झाँसी। सत्य सनातन संस्कृति मंच, न्यास भारत की त्रैमासिक बैठक बड़ागांव गेट बाहर अन्नपूर्णा कॉलोनी में न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम शरण नायक सत्य की अध्यक्षता में एवं अलीगढ़ से पधारे ग्रामीण बैंकों के पूर्व रीजनल मैंनेजर समाजसेवी सुरेश सिंह के मुख्यआतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक की प्रस्तावना में न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. रामशंकर भारती ने सनातन जीवनमूल्यों के संवर्धन के लिए न्यास के समस्त सदस्यों से अपील की कि वे अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ ही सामाजिक जीवन में भी सनातन संस्कृति के मूल्यों को संवर्धन करने के लिए न्यास की श्रवण कुमार सपूत बनाओ, वृद्ध आश्रम हटाओ जैसे संकल्पनाओं को पूर्ण करने में मनोयोग से जुड़े रहें।

इस अवसर पर न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार डॉ पवन गुप्ता तूफान ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि वह सत्य सनातन संस्कृति मंच की गतिविधियों के लिए देश के धार्मिक स्थानों, मठ-मंदिरों तीर्थ स्थानों में संकल्प अभियान व श्रवण कुमार सपूत परंपरा एवं हिंदू जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए महामंडलेश्वरों आश्रमों के कुलपतियों, कुलगुरुओं एवं धर्माचार्यों से सहयोग लेकर न्यास गतिविधियों को और आगे बढ़ाएंगे।

न्यास की ओर से राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में पूर्व आर.एम. सुरेश सिंह को मनोनयन पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। इसीक्रम में जानेमाने साहित्यकार पूर्व बैंकर्स वित्तीय साक्षरता के मर्मज्ञ निहालचंद शिवहरे को सत्य सनातन संस्कृति मंच न्यास का महानगर का साहित्य संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में पूर्व सैनिक सुकवि कैलाश नारायण मालवीय को उनकी सेवाओं के लिए अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। बैठक के अंत में न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शरण नायक सत्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सदस्यों से सनातन धर्म के मूल्यों को प्रचार प्रसार एवं संवर्धन करने की अपील करते हुए न्यास की गतिविधियों में करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

बैठक में एस.पी.आई. के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव त्रिपाठी,न्यास के प्रांतीय मनोनयन प्रभारी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देव नायक, डॉ० आरपी रिछारिया महाविद्यालय में हिन्दी के सहायक आचार्य, न्यास के मीडिया प्रभारी गिरजाशंकर कुशवाहा कुशराज,वरिष्ठ साहित्यकार डा. अरविंद श्रीवास्तव असीम आदि उपस्थित रहे।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

राज्यसभा और सांसद राष्ट्रपति कानूनकी मोहर लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट संशोधन कर सकता है………

April 18, 2025
Uncategorizedगैजेट्सप्रसाशनलोकल

तालाब तोड़ने वालो पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराई जाय

September 23, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

जहर खुरानी गिरोह ने यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लुटा

December 11, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समर्थन में उन्नाव कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका

December 19, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?