जी भारत न्यूज24
बिजनौर। पीड़ित की तहरीर पर बिजनौर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। नरही निवासी डॉ. विवेक जोशी के मुताबिक उनका एक घर बिजनौर के रहीमाबाद स्थित स्पर्श पैराडाइज में है। बुधवार को वह रहीमाबाद स्थित घर गए तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। भीतर गए तो सारा सामान फैला था। अलमारी में रखे 10 हजार रुपए जेवर व टीवी समेत अन्य घरेलू सामान गायब था। थाना प्रभारी बिजनौर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




