Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मुरैना जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 15,16,17 मार्च को जिला चिकित्सालय में होंगे
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

मुरैना जिले में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 15,16,17 मार्च को जिला चिकित्सालय में होंगे

Zee Bharat News 24
Last updated: March 2, 2026 9:14 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने सर्किट हाउस पर बैठक कर दिए अधिकारियों को निर्देश

 

13 मार्च को किसान सम्मेलन पुलिस परेड ग्राउंड में, नेत्र शिविर का होगा शुभारंभ

 

मुरैना 01 मार्च, 2026/प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल नेत्र शिविर एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन 15,16 व 17 मार्च को जिला चिकित्सालय मुरैना में किए जायेंगे। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को सर्किट हाउस पर व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर शारदा सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष  आरती गुर्जर, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत, राज्य प्रबंधक ईफको भोपाल डॉ. दिनेश कुमार सोलंकी, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुरैना डॉ. बी.एस. जादौन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, अंधतत्व निवारण के नोडल एवं आयुक्त नगर निगम सत्येन्द्र धाकरे, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विशाल नेत्र शिविर का शुभारंभ पुलिस परेड ग्राउंड मुरैना में 13 मार्च से शुरू होगा। इसी दिन विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में निर्धन परिवारों के वे व्यक्ति जिनकी आंखों की रोशनी कम हो रही है, उनकी निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके लिए 14 मार्च को सिविल हॉस्पीटल अंबाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोरसा, आसमानी माता मंदिर ग्राम ओरेठी पोरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किर्रायच, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुमावली और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 बजे से सायं 4ः30 बजे तक होंगे।

रविवार, 15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जौंहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दिमनी, सिविल हॉस्पीटल खड़ियाहार, सिविल हॉस्पीटल बानमौर और जिला चिकित्सालय मुरैना में जांच शिविर प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक होंगे। इसी प्रकार 16 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सबलगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहाडगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रिठौराकलां और जिला चिकित्सालय मुरैना में प्रातः 9 से सायं 4ः30 बजे तक जांच की जाएंगी।

बैठक में बताया गया कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन 15,16 एवं 17 मार्च को जिला चिकित्सालय मुरैना में किए जाएंगे। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीज दो पासपोर्ट साइज फोटो, वोटर आईडी या आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं।

बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर रोकने के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और फ्लैक्स बैनर पर हस्ताक्षर भी किए।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedगैजेट्समध्यप्रदेश

राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों की घोषणा

September 9, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव की एक ओर कार्यवाही भाई के माध्यम सेरिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर ग्राम पंचायत मसूरी के रोजगार सहायक को किया निलंबित

March 2, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

जियो कम्पनी के ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

July 27, 2024
प्रसाशनलोकल

समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

January 30, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?