पंकज त्रिपाठी
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को वाहनो की चेकिंग लगाकर सतत् निगरानी करने के लिये निर्देर्शित किया गया था।
इसी तारतम्य में प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी गोहद संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौहद चौराहा निरीक्षक बृजेन्द्र सेंगर द्वारा थाना क्षेत्र गौहद चौराहा के अन्तर्गत दिनांक 08/06/2024 को थाने के सामने चेकिंग पाईण्ट लगाकर वाहनो की चेंकिंग की जा रही थी। उक्त चैकिंग के एक स्फ्टि डिजायर कार को सीट बेल्ट ना लगाने के कारण रौका गया तो उक्त कार नं. एचआर 51 एवी 0849 में आगे बैठे दो व्यक्ति कार को दूर रोककर गेट खोलकर भाग गए तथा पीछे बैठे 03 व्यक्तियों को मौजूद पुलिस बल के द्वारा पकड लिया गया तथा सन्देहजनक स्थिति लगने पर कार की चेंकिग की गई तो कार की डिग्गी के अन्दर 14 पेकिट मिले, जिन्है खोलकर देखा गया तो उसमें अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) मिला। उक्त घटना के सम्बन्ध में 05 आरोपियों को नामजद किया गया तथा 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर, कुल 82 किलो 174 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) तथा स्फ्टि डिजायर कार को जप्त किया जाकर थाना गौहद चौराहा पर अपराध क्र. 168/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त अपराध के सम्बन्ध में सभी आरोपियों से पूछताछ की, तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) सागर हाईवे पर खरीदा गया था जिन व्यक्तियों से माल खरीदा है वह रायपुर छतीसगढ़ के रहने वाले है। आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गाँजा को हम सभी लोग आपस में बांटकर अपने क्षेत्र थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद उ.प्र. के आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। आरोपियों से पूछताछ जारी है,जिसमें और भी खुलाशें होने की सम्भावना है। सभी आरोपी थाना सिरसागंज,जिला फिरोजाबाद, उ. प्र. के रहने वाले है आरोपियों पर कितने और अपराध दर्ज है उनके बारे में सम्बन्धित थानों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
बरामद मशरुका – गाँजा 82 किलो, 174 ग्राम गाँजा,कीमती 30,00,000/- रुपये,एक स्पिट डिजायर कार न०- एचआर 51 एवी 0849 कीमती 5,00,000/- रुपये, एन्डॉईड मोबाईल -03,कुल बरामद माल-मशरुका कीमती 35,00,000/- रुपये बताई जा रही है।
सराहनीय भूमिका-
थाना प्रभारी गौहद चौराहा निरीक्षक बृजेन्द्र सेंगर,एसआई रामनिवास गुर्जर, एएसआई बाबू सिहं जादौन, सउनि बनवारी लाल सविता,प्रधान आरक्षक राजाराम,जगन भगौरियाा,आरक्षक कीरतराम,सर्वेश तोमर,तिलक तोमर,मानू तोमर, रामकुमार,सतीश,पंकज जादौन, रोहित,सुरेन्द्र पिप्पल,बीरभान, आरक्षक चालक मानसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
30 लाख का अवैध गाँजा चेकिंग के दौरान पकड़ा, 03 तस्करों को 82 किलो 174 ग्राम सहित किया गिरफ्तार




