Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » इब्राहिमाबाद में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

इब्राहिमाबाद में किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Zee Bharat News 24
Last updated: February 24, 2026 7:37 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। थाना दही क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 15 वर्षीय किशोरी का शव किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। बता दे कि मृतका की पहचान खुशबू (15) पुत्री स्वर्गीय सुरीन्द्र निवासी इब्राहिमाबाद थाना दही जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मृतका की दादी केकती सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। जानकारी के अनुसार परिवार के दो बच्चे मृतका की मां रेनू के पास रहते हैं, जबकि दो बच्चों का पालन-पोषण दादी द्वारा किया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक करीब दो महीने पहले कोयला गली निवासी पंकज लोधी नामक युवक खुशबू को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। युवक एक गेस्ट हाउस में बर्तन धोने का काम करता है और किराए के कमरे में रहता था, जहां वह किशोरी को अपने साथ रखे हुए था। सोमवार को उसी किराए के कमरे में किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है। थाना दही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव की कार्य प्रणाली से कोन लोग है परेशान……

March 8, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गोरमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ मुखर्जी का बलिदान दिवस।

June 24, 2024
Uncategorizedगैजेट्समध्यप्रदेशलोकल

पर्यावरण को ना बचाएंगे, तो हम भी धरा पर नहीं रह पाएंगे : प्रोफेसर सौरभ बघेल

June 6, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए थे अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश

May 30, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?