Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » राहुल गांधी की यात्रा की तैयारी को लेकर भंवर जितेंद्र सिंह,जीतू पटवारी, उमंग सिंघार,हेमंत कटारे का चार दिवसीय संयुक्त दौरा
मध्यप्रदेशराजनीति

राहुल गांधी की यात्रा की तैयारी को लेकर भंवर जितेंद्र सिंह,जीतू पटवारी, उमंग सिंघार,हेमंत कटारे का चार दिवसीय संयुक्त दौरा

Zee Bharat News 24
Last updated: January 8, 2024 6:18 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

एआईसीसी महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे 9 जनवरी से 12 जनवरी तक ग्वालियर- चम्बल प्रवास पर रहेंगे


कांग्रेस नेताओं का संयुक्त दौरा कार्यक्रम दतिया, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में रहेगा

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे मंगलवार, 9 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक दतिया, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का 4 दिवसीय संयुक्त दौरा करेंगे। नेतात्रय इस दौरे के दौरान उक्त जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें लेंगे साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण मंगलवार, 9 जनवरी को वंदे भारत ट्रेन द्वारा सुबह 5.40 बजे भोपाल से झांसी प्रस्थान करेंगे और सुबह 8.40 बजे झांसी पहुंचेंगे, नेतागण सुबह 11 बजे झांसी से दतिया जायेंगे जहां पीताम्बरा पीठ में मां पीताम्बरा के दर्शन, पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। नेतागण दतिया में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और दोपहर 12.30 बजे दतिया से भाण्डेर जायेंगे, जहां दोपहर 1.30 बजे पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, नेतागण दोपहर 3.30 बजे लहार और अपरान्ह सायं 6 बजे भिण्ड पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, तत्पश्चात वे रात्रि 8 बजे भिण्ड में लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम भिण्ड में रहेगा।
श्री सिंह ने बताया कि श्री भंवर, श्री पटवारी, श्री सिंघार और श्री कटारे बुधवार, 10 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अटेर में दोपहर 1.30 बजे मेहगांव में, अपरान्ह 3.30 बजे अम्बाह में और सायं 5.30 बजे मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम मुरैना में रहेगा।
श्री सिंह ने आगे बताया कि नेतागण गुरूवार 11 जनवरी को मुरैना से सुबह 11 बजे जौरा पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद, दोपहर 01 बजे सबलगढ़, अपरान्ह 3 बजे विजयपुर, सायं 5.30 बजे पोहरी और सायं 7.30 बजे शिवपुरी पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम शिवपुरी रहेगा।
श्री सिंह ने बताया कि नेतागण अपने निर्धारित दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार 12 जनवरी को सुबह 10 बजे शिवपुरी से कोलारस जायेंगे, जहां वे सुबह 10.30 बजे कोलारस में बैठक लेंगे। नेतागण उसी दिन दोपहर 1 बजे गुना, अपरान्ह 3.30 बजे अशोकनगर, सांय 5.30 बजे मुंगावली पहुंचकर वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें लेंगे। श्री भंवर,श्री पटवारी,श्री सिंघार और श्री कटारे उसी दिन सायं 6.30 बजे मुंगावली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि उक्त चारों नेतागण सभी दौरे कार द्वारा करेंगे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कांग्रेस का हौसला बरकरार : भंवर जितेन्द्र सिंह

December 27, 2023
Uncategorizedटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशलाइफस्टाइललोकलव्यापार

घर के नजदीक मिलेगा मेट्रो शहर जैसा इलाज,वित्तीय बोझ भी घटेगा : डॉ. वाई. एस. यादव

May 10, 2024
मध्यप्रदेश

उज्जवला योजना में पात्र बहनों को चिन्हित कर दिया जायेगा लाभ – क्षेत्रीय सांसद श्रीमती राय

December 17, 2023
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल-संरक्षण के लिए प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

September 30, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?