जी भारत न्यूज24
भिण्ड। कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने ग्राम रमटा तहसील अटेर में मिलावटी मावा पर छापामार कार्यवाही की। ग्राम रमटा में लोकेन्द्र सिंह भदौरिया के मकान में संचालित मावा निर्माण यूनिट के संचालक दर्शनलाल ओझा से मावा, वनस्पति एवं पनीर के नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए। डेयरी पर मावा निर्माण में वनस्पति की मिलावट करते पाया गया। मौके पर डेयरी पर 50 किग्रा. मावा, वनस्पति 10 किग्रा., पनीर की 10 किग्रा. मात्रा रखी पाई, जिसको मौके पर जप्त किया गया। जप्ती की कीमत 14100 रूपये है। डेयरी संचालक ने मौके पर खाद्य रजिस्ट्रेशन नहीं दिखाया।
कार्यवाही दल में कु. रेखा सोनी, रीना बंसल, किरन सेंगर उपस्थित रहीं।




