Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बीजेपी के नेता कहते हैं,कि वे संविधान खत्म कर देंगे,लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे : राहुल गांधी
Uncategorizedदेशराजनीतिलोकल

बीजेपी के नेता कहते हैं,कि वे संविधान खत्म कर देंगे,लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे : राहुल गांधी

Zee Bharat News 24
Last updated: May 1, 2024 9:03 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24

गोपाल बसेड़िया
चंद लोगों के पास में है देश का पैसा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो आमजन के पास भी होगा पैसा

भिण्ड । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी मंगलवार को भिंड-दतिया लोकसभा प्रत्याशी फूलसिंह बरैया के समर्थन में भिंड के एमजेएस ग्राउंड में आमसभा को संबोधित किया।
भाजपा के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तेज हो गए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि
बीजेपी के नेता कहते हैं,कि वे संविधान को खत्म कर देंगे,लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।
श्री गांधी ने कहा मैं आपका हूं ,वो उनके हैं ।आपने नरेंद्र मोदी और अडानी की साथ में फोटो देखी होगी,लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से कभी अडानी का नाम नहीं सुना होगा। वहीं,आपने मेरे साथ अडानी की कोई फोटो नहीं देखी होगी, लेकिन आप मेरे मुंह से अडानी का नाम सुनते रहते हैं। इस फर्क को आप लोगों को समझना होगा ।
उन्होंने कहा कि एक प्रतिशत लोगों के पास हिन्दुस्तान का धन है,उनके पास सबकुछ है,अब गरीबों को मनरेगा का पैसा नहीं दे रहे हैं। मजदूरी के लिए आज 200 रुपए मिलता है, कांग्रेस सरकार आने के बाद 400 रुपए हो जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी में जो महिलाएं काम करती हैं, उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। सरकारी सेक्टर में ठेका प्रथा को हम खत्म कर देंगे। जो भी नोकरी, सैलरी मिलेगी,इज्जत के साथ मिलेगी, सभी को पेंशन मिलेगी।
श्री गांधी ने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अग्निवीर योजना पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। यह लोग आपको शहीद का दर्जा भी देंगे। उन्होंने कहा एक ओर चीन की सेना है, दूसरी ओर भारत की सेना चीन की सेना को पेंशन मिलती है, यहां कुछ नहीं मिलता।
श्री गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यह दुनिया की पहली ऐसी सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को, डिप्लोमा होल्डर को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने का काम करेगी है,आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हैं। आपको एक साल की ट्रेनिंग मिलेगी,बेहतरीन कंपनियों में,प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में,पब्लिक सेक्टर की कंपनी में,सरकारी दफ्तर में, सरकारी अस्पताल,कालेज और यूनिवर्सिटी में आपको एक साल की पक्की नौकरी मिलेगी और ट्रेनिंग मिलेगी और इसके साथ ही एक लाख रुपया आपके बैंक खाते में डाल दिया जाएगा। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।
श्री गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर घर में काम करने वाली महिलाओं को पैसा देगी। महिलाओं के लिए तीन काम होंगे। पहला काम महालक्ष्मी योजना होगी, जिसमें सीधे बैंक अकाउंट में पैसा डाला जाएगा,हिन्दुस्तान के सभी गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी। कोई भी जात का हो,किसान,मजदूर,छोटे व्यापारी हो,यदि वो गरीबी रेखा से नीचे है, हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा। श्री गांधी ने कहा कि गरीब महिलाओं के नाम चुने जाएंगे और 10 हजार नहीं, 20 हजार नहीं 70 हजार रुपए नहीं,एक लाख रुपए प्रति परिवार खाते में सीधा जाएगा।जब वह एक तारीख को सुबह उठेंगी तो खाते में पैसा आ जाएगा। हर माह 8500 रुपए खाते में आएंगे। हमने मनरेगा चालू की,मीडिया के लोग कहते हैं,देखों गरीबों की आदत बिगाड़ रहे हैं,मजदूरी के लिए पैसा देते हैं और कहते हैं आदत बिगाड़ रहे हैं। अडाणी को लाखों करोड़ों देते हैं,तो कहते हैं विकास हो रहा है। श्री गांधी ने कहा कि हमने भी मन बना लिया है, 10 रुपए उन्हें मिलेंगे तो 10 रुपए आपको मिलेंगे,जितना उन्होंने 10 साल में दिया है,वो हम आपको देंगे। उन्होंने कहा महालक्ष्मी योजना करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने वाली योजना है।
श्री गांधी ने कहा कि जनता से मुद्दे पूछो तो वो कहेंगे बेरोजगारी, महंगाई, लेकिन मीडिया कभी यह बात नहीं करता। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आज यहां क्रांतिकारी चीजें बोलने वाला हूं ,ऐसी चीजें बोलने वाला हूं, जो मीडिया नहीं दिखाएगा, मैं शर्त लगा रहा हूं, जो आपको हिला देंगी। ताली बजेगी,लेकिन मीडिया नहीं दिखाएगा। श्री गांधी ने कहा कि यदि मोदी जी अपने खास 22 – 25 लोगों को अरबपति बना सकते हैं, तो कांग्रेस पार्टी भी आम लोगों को करोड़पति बना सकती है।
सभा को राष्ट्रीय महासचिव व मप्र प्रभारी जितेंद्र सिंह,मप्र प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,भिंड-दतिया लोकसभा प्रत्याशी फूलसिंह बरैया प्रत्याशी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,चौ राकेश सिंह चतुर्वेदी,उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे,राज्यसभा सांसद अशोक यादव,पूर्व मंत्री लाखन सिंह,राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया,पूर्व केंद्रीय मंत्री व मप्र पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, विधायक केशव देसाई,दतिया विधायक राजेंद्र भारतीय,पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,विधायक कुणाल चौधरी,विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, भिंड कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकिंकर सिंह गुर्जर,पूर्व विधायक मेवाराम जाटव,युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल,पूर्व विधायक राधेलाल बघेल,पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने संबोधित किया। पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रमोद चौधरी,युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध सिंह,पूर्व मेहगांव प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद शहर व ब्लॉक अध्यक्ष,महिला मोर्चा अध्यक्ष,सेवादल अध्यक्ष के अलावा लगभग दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी मंचासीन रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

प्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने 126 अशासकीय विद्यालय की मान्यता निलंबन के संबंध में दी जानकारी

February 13, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

इतिहास गवाह है हम वटते आए हैं, और कटते आए हैं, उसके बावजूद हम एक नहीं होंगे…….

January 11, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

50-50 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तारः पैर में लगी गोली, 9 लाख के नकदी-जेवरात और हथियार बरामद

September 14, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए उन्नाव में निकली रैली, SP समेत पुलिस अधिकारियों ने किया नेतृत्व, डायल 112 के वाहन शामिल

March 28, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?