Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » राजनीतिक दुर्भावना से मेरे खिलाफ कार्यवाही की जा रही है : डॉ. गोविंद सिंह
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

राजनीतिक दुर्भावना से मेरे खिलाफ कार्यवाही की जा रही है : डॉ. गोविंद सिंह

Zee Bharat News 24
Last updated: July 26, 2024 2:15 pm
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24

कांग्रेस लहार में 09 अगस्त 2024 को भारत छोड़ो आंदोलन को क्रांति दिवस के रूप में मनाएंगे

क्रांति दिवस के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव सहित कई वरिष्ठ नेता सम्लित होगें
भिण्ड । पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के लहार स्थित आवास पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,पूर्व प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश सिंह यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,रणवीर सिंह भदौरिया,श्यामसुंदर सिंह जादौन, मेहंगाव विधानसभा पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया,लायक सिंह गुर्जर समेत सभी कांग्रेस नेता एक मंच पर एकजुट नजर आए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया है,कि लहार भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू एवं भिंड जिला प्रशासन उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेषभावना से ग्रस्त होकर कार्रवाई कर रहा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि उनका मकान पूरी तरह से वैध है,लहार में मेरी कोठी को सरकारी जमीन पर बना बताकर तोड़ने की कोशिश की जा रही है,यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। डॉ. सिंह ने कहा कि उनके मकान की वैध रजिस्ट्रियां हैं,जो उन्होंने समय – समय पर अलग – अलग लोगों से अपने भाइयों के नाम करवाई हैं,अब भिंड जिला प्रशासन पूर्व में भेजी गई विशेषज्ञों की टीम की रिपोर्ट को भी मानने से इनकार कर रहा है,वह जबरन उनके मकान को शासकीय भूमि पर निर्मित (अतिक्रमण) होने का झूठा आरोप लगा रहा है,जबकि उनके पास पूर्व में भेजी गई प्रशासन की टीम का वह लिखित पत्र है,जिसमें उनकी बिल्डिंग को वैध बताया गया है।
डॉ. सिंह का यह भी आरोप है,कि करीब 5 सैकड़ा पुलिसकर्मी जबरन उनके लहार वाले घर में घुस गए और तोड़फोड़ की वहां मौजूद लोगों से अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मैने अपने लोगों को रोक रखा था,क्योंकि हम और हमारी कांग्रेस पार्टी गांधी विचारधारा के लोग हैं और हम गांधीवादी तरीके से ही लड़ाई लड़ेंगे।
पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार व उसके नेतागण कोई भी काम कानूनी प्रक्रिया के तहत न करते हुए तानाशाही तरीके से अवैधानिक काम कर रही हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने के लिए बेवजह परेशान कर रही है, किंतु कांग्रेस पार्टी अपने किसी भी कार्यकर्ता पर जुल्म बर्दाश्त नहीं करेगी,बल्कि अन्याय के खिलाफ गांधीवादी विचारधारा को अपनाते हुए आंदोलनात्मक तरीकों से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेताओं ने डॉ. गोविंद सिंह का समर्थन किया और भाजपा सरकार के इशारे पर इसे स्थानीय विधायक की तानाशाही बताया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.गोविंद सिंह ने गुरुवार दोपहर को अपने निवास टिकासरा भवन,भारौली तिराहा,भिंड में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,पूर्व प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,शहर अध्यक्ष डॉ.राधेश्याम शर्मा,रणवीर सिंह भदौरिया,रामहर्ष कुशवाह,श्यामसुंदर सिंह जादौन, मेहंगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज देपुरिया,पानसिंह तोमर,कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,सोशल मीडिया अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पत्रकारों से बातचीत में बताया कि लहार के वर्तमान विधायक अंबरीश शर्मा और भिंड कलेक्टर के इशारे पर उनकी कोठी पर सीमाकंन की यह कार्रवाई की जा रही है,जो कि पूरी तरह से गलत है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अन्याय के खिलाफ हम लोग धरना प्रदर्शन करेगें,और जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय तक भी जाएंगे।
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि 09 अगस्त 2024 को लहार में कांग्रेस पार्टी विशाल जंगी प्रदर्शन एवं आमसभा करेगी।
प्रेस वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि आजादी से पहले 09 अगस्त 1942 के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था,इस दिन को कांग्रेस भिंड में क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी,भिंड जिले एवं प्रदेश की कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लहार में विशाल जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। लहार में विशाल जनसभा के बाद प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में भिण्ड पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर जनसमस्याओं के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे।
प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहूल भैया),पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई दिग्गज नेता शामिल होगें।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedक्राइमलोकलशिक्षा

एनसीसी कैडेट को स्कूल बस ने कुचला मौके पर ही मौत

January 21, 2026
Uncategorized

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय का महाकुंभ, 2.72 लाख से अधिक वादों का हुआ रिकॉर्ड निस्तारण

May 10, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जनसुनवाई में श्रीमती राधा को मौके पर ही मिली ट्राई साईकिल

March 4, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

साइबर अपराधों एवं कानूनी पहलुओं से अवगत कराने जगरुकता शिविर आयोजित

October 17, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?