जी भारत न्यूज24
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण आर्थियों को दिया आश्वासन बोल कभी भी आकर मिले मिलेगा पूरा सहयोग
उत्तर प्रदेश उन्नाव। विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव में दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन दीप प्रज्वलित हुआ पिता काटकर किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व संस्थान के एनसीसी कैडेट के द्वारा जिलाधिकारी महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षणर्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल एवं जाब का अवलोकन किया गया तथा उनसे उनके बारे में एक-एक करके भ्रमण कर जानकारी ली गई और मॉडल को देखकर जिलाधिकारी ने खुश होकर प्रशिक्षणर्थियों की सराहना की । कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणर्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो छात्र जिस व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसमें गंभीरता के साथ लगकर ईमानदारी से कार्य करें । आप लोगों को व्यवसाय में भली बात जानकारी यदि होगी तो आगे का रास्ता आसान होगा और आप अधिक से अधिक पैसा अपने रोजगार में कमा सकते हैं। रोजगार मेले में 18 कंपनियों एवं 300 से अधिक युवाओं द्वारा प्रतिभा किया गया । जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में दूसरे दिन 15 जुलाई को कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा । जिसमें राजकीय एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता प्रदाताओं तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाए गए जाब मॉडल आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के सभी राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, उपयुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र, जिला सेवा योजना अधिकारी, सहायक जिला सेवा योजना अधिकारी के साथ निजी प्रशिक्षण प्रदाता समस्त स्टाफ एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




