जी भारत न्यूज24
भिण्ड। जिला दण्डाधिकारी संजीव श्रीवास्तव द्वारा राजा भैया पुत्र वैजनाथ सिंह गुर्जर निवासी कठवांहाजी थाना गोहद जिला भिण्ड का शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक भिण्ड से कहा कि शस्त्र मय लायसेंस तत्काल जमा कराया जाना सुनिश्चित कर प्रतिवेदन इस न्यायालय को भिजवाऐं।
वैसे तो भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हमेशा अपने काम को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं, मगर सूत्र क्या कहते है ये भी जानना जरूरी है
सूत्रों की माने तो
भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जब से भिण्ड जिले की कमान संभाली है तब से आज तक किसी भी विभाग में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को उन्होंने बक्सा नहीं
कई कर्मचारीयों को निलंबित किया,जो अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहे थे
रेत माफियाओं पर अंकुश लगाया, जिले में हो रहे अवेध रेत खनन पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पूर्ण रूप से रोक लगाने का काम किया
जिला चिकित्सालय,और शिक्षा विभाग पर भी भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की पैनी नज़र बनी हुई है।
प्राइवेट स्कूलों के छात्र- छात्रा जो अपनी महंगी कीमतों की पुस्तकों को लेकर परेशान थे छात्रों की परेशानी खत्म करने का काम कलेक्टर भिण्ड ने किया है
कक्षा: 1 से 2 तक के छात्रों की पुस्तके 800 रुपए
कक्षा: 3 से 4 तक के छात्रों की पुस्तके 900 रुपए
कक्षा: 5 के छात्रों की पुस्तके 1000 रुपए
कक्षा: 6 से 9 तक के छात्रों की पुस्तके 1200 रुपए
की होंगी ये आदेश भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने 6/09/2024 में ही कर दिया था
अब बात करते हैं स्वास्थ विभाग की
भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का जिला चिकित्सालय में कब औचिक निरीक्षण हो जाए किसी को नहीं पता
इस लिए अभी हॉस्पिटल स्टाप अलर्ट मोड में रहता है
वहीं आपको हम बताते चले कि कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव का क्षेत्र की जनता के प्रति बहुत ही अच्छा बर्ताव है




