भिण्ड । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज दैपुरिया के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्व प्रथम कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज दैपुरिया ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया। पनसिंह सुमन ने बाबूजी ने कहा मोदी राज में बढ़ी महंगाई कमर तोड़ने वाली
देश में केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई में बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है। वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह और सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने आगामी भारत न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी साथ ही लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओ को शक्ति के साथ तैयार रहने की बात की। तो जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने संगठन को मजबूती प्रदान और प्रशिक्षण वर्ग शुरू करने की बात कही कार्यक्रम को आशुतोष शर्मा,महिला सेवादल जिलाध्यक्ष स्मिता शर्मा,विवेक पचौरी, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी एवं जिला कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य,जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी,अहिबरन सिंह, हरनारायण शर्मा, रेखा भदौरिया, आशीष गुर्जर,गोविंद शाक्य,राजेश कुमार शाक्य, नयन सिंह राजावत बाराकला,दीपू दुबे,देवेंद्र चतुर्वेदी, शैलेंद्र सिंह भदोरिया,दर्शन सिंह तोमर,अरविंद सोनी,धर्मेंद्र सिंह भदोरिया,अजय विमल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




