गोपाल बसेड़िया
डॉ. चिमन्नलाल हिंडोलिया ने भिण्ड- दतिया लोकसभा से दावेदारी पेश की
भिण्ड । लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मीया तेज हो गई हैं। कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारो में प्रो डॉ. चिमन्नलाल हिंडोलिया का नाम भी जोरों से चर्चा में चल रहा है । डॉ. चिमन्नलाल हिंडोलिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों पर काम करने वाली पार्टी है, और जनमुद्दों पर ही चुनाव लड़ती है।
डॉ. हिंडोलिया ने कहा कि उनके मन में हमेशा से ही जनसेवा की भावना रही है। डॉ चिमन्नलाल ने बताया कि वह विगत कई बर्षों से पार्टी में काम कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि उन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद है और पार्टी उम्मीदवार बनाती है ,तो कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं जनता के आर्शीवाद से चुनाव जीतेंगे।डॉ. हिंडोलिया ने चर्चा के दौरान कहा अगर वह चुनाव लड़े और जीते तो भिण्ड-दतिया में विकास करना मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी,स्वास्थ्य,शिक्षा,सुरक्षा की है।डॉ हिंडोलिया ने कहा कि उन्हें पार्टी और जनता के आर्शीवाद से मौका मिला तो क्षेत्र की बेरोजगारी खत्म करने पर काम करेंगे।उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह सिर्फ जुमलेबाजी करती है ,कांग्रेस जनविकास के काम करती है।उन्होंने कहा कि मालनपुर की बंद फेक्ट्रीयो को चालू कराएंगे,ग्वालियर-इटावा को सिक्स लाइन बनवाने का काम करेंगे, भिण्ड में रिचर्स सेंटर खुलवाएंगे जिससे विकास हो सके और क्षेत्र के नोजवानों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। डॉ चिमन्न लाल हिंडोलिया ने 27 जनवरी 2024 को भिण्ड-दतिया लोकसभा 2024 के सम्बंध में एम.डी.लाउंज, जगदीश गार्डन, नियर एम.जे.एस. कॉलेज, वाय पास रोड,भिण्ड में प्रेस वार्ता की।
डॉ चिमन्नलाल हिंडोलिया के बारे में जानकारी देते चलें कि डॉ हिंडोलिया का जन्म स्थान :- डॉ. चिम्मन लाल हिण्डोलिया पुत्र स्व. रामस्वरूप हिण्डोलिया का जन्म दिनांक 01/12/1973 को गंज मोहल्ला भिण्ड जिला भिण्ड में हुआ।
शिक्षा :- प्राथमिक,माध्यमिक एवं हाई स्कूल (1990) और हायर सेकेण्डरी (1992) भिण्ड से प्राप्त की।
उच्च शिक्षा बी.ए. (1996) में एम.जे.एस. कॉलेज भिण्ड से किया।
एम.ए. (अंग्रेजी) 1998 भोपाल के हमीदिया कॉलेज से किया तथा पी.एच.डी. 2007 में भोपाल से ही की। शासकीय सेवा : 2004 एम.पी.पी.एस.सी. इन्दौर से सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ। 2004 से 2018 तक विभिन्न स्थानों पर सेवा की जैसे -रायसेन, सीहोर, उज्जैन, महीदपुर जिला उज्जैन से 2018 दिसम्बर में अपने पद से त्याग पत्र दिया।
कांग्रेस पार्टी के बैनर तले 2019 से सक्रीय राजनीति में कार्य करना प्रारंभ किया एवं विभिन्न धरना प्रदर्शन, रैलीयों,सभाओं एवं आन्दोलनों में भाग लिया ।
डॉ चिमन्नलाल हिंडोलिया ने कहा कि वह बी.जे.पी. अर्थात मोदी सरकार की देश विरोधी,जन विरोधी नीतियों के विरोध में निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।जिसमें आमजनता एवं पार्टी का फुल सपोर्ट मिल रहा है।
भिण्ड-दतिया लोकसभा 2024 में कॉग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में दावेदारी प्रस्तुत की।उनका चुनाव लड़ने का मुख्य उद्देश्य
लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा, बेरोजगारी एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव धर्मेंद्र सिंह भदौरिया रानू,बेरोजगार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा,राघवेंद्र राजू दौहरे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




