जी भारत न्यूज24
रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रेक्टर-ट्राली एवं एक लोडर जप्त
गिट्टी का ओवर लोड परिवहन करते हुए 06 डम्फर जप्त
जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत् होगी कार्रवाई
भिण्ड। जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बायपास रोड पर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 2 ट्रेक्टर-ट्राली एवं एक लोडर को जप्त कर थाना देहात की अभिरक्षा में रखवाया तथा मेहगांव रोड़ पर खनिज गिट्टी का अवैध ओवर लोड परिवहन करते हुए 06 गिट्टी के डम्फर जप्त कर भिण्ड तहसील कार्यालय में रखवाए गए।
जप्तशुदा वाहनों पर खनिज नियमों के तहत् कार्यवाही की जावेगी। खनिजों के अवैध परिवहन/उत्खनन/भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




