अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए किया आदेश
भिण्ड ! कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड का प्रभार श्री आर०पी० नागर, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड को आगामी आदेश तक सौंप दिया है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा कि भिण्ड जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ श्री हरिभुवन सिंह तोमर द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत शिक्षा विभाग में 67 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्रदाय न करना, विगत समय में हुई काउन्सिलिंग की वरीयता सूची में उच्च क्रम की जांच कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध न कराना, शिक्षा विभाग में अनाधिकृत रुप से विभिन्न माध्यमों से भुगतान में गडबडी होना, शिक्षा विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अनाधिकृत रूप से अपने कार्यालय में संलग्न करना, विद्यालयों में नियमित रूप से शिक्षकों की उपस्थिति पाबंद करने हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




