Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया

Zee Bharat News 24
Last updated: August 5, 2024 7:54 pm
Zee Bharat News 24
7 Min Read

जी भारत न्यूज24

भिण्ड जिले में आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा और संक्रामक रोगों की रोकथाम के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए

भिण्ड। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने म.प्र. आपत्तिजनक हैजा विनियम 1983 के नियम 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुऐ जिला भिण्ड के नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों को अधिसूचित घोषित कर यह आदेश दिया है कि अधिसूचित क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, उपहार गृहों, भोजनालयों, होटलों, ढाबों में जनता के लिये खाद्य एवं पेय पदार्थ निर्माण कार्य कराने या उनके प्रयोग करने के लिये कायम रखी गई स्थापना में विक्रय या निर्मूल्य वितरण हेतु उपयोग में लाये गये स्थानों पर बासी मीठाईयाँ, खराब नमकीन वस्तुओं व सडे-गले फलों, मांस, मछलियों, अण्डों, सब्जियों एवं दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

जारी आदेश अनुसार ताजी मिठाईयों तथा नमकीन वस्तुएँ एवं फल, सब्जियों, दूध-दही, उबली हुई चाय कॉफी, शरबत, अण्डे, आईस्क्रिम, बर्फ के लडडू, मांस, मछली आदि चूसने वाले पेय पदार्थ, विक्री हेतु खुले में नहीं रखे जायेंगे,
उन्हें जालीदार ढ़क्कनों अथवा कांच के बंद शोकेश में अथवा पारदर्शी आवरण में ढ़ंक कर इस प्रकार रखा जावेगा कि वे मक्खी, मच्छर आदि किटाणुओं अथवा दूषित हवा से मानव उपयोग के लिये दूषित/अस्वास्थ्य कारक या अनुपयोगी न हो सकें।
खुली नालियों, गटरों, पानी के गड्डों, कुडा-करकट, मलकुंड आदि गंदगी वाले स्थानों को स्वच्छ रखा जायें। नालियों एवं पानी के गड्डों की रोगाणुनाशक पदार्थ से नियमित सफाई की जायें।
मक्खियां, मच्छर पैदा करने वाले स्थानों को स्वच्छ रखा जावे। कीटनाशक पदार्थों का छिडकाव किया जावे ताकि खाद्य पदार्थ को दूषित होने से बचाया जा सके। समस्त नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में जलप्रदाय, टंकीयों की समय-समय पर नियमित सफाई तथा उचित मात्रा में क्लोरीन जल शुद्धीकरण के काम में लाई जावे।
ग्रामीण क्षेत्रों में नाले, तालाब, अस्वच्छ कुओं, बावड़ियों के पानी को पीने के काम में नहीं लाया जावें, हैण्डपंप एवं ट्यूबवेल का पानी ही पीने के उपयोग में लाया जावें, ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्त्रोत की प्रति सप्ताह नियमित क्लोरीनेशन/ब्लीचिंग पाउडर डालकर शुद्धीकरण किया जाकर जल का उपयोग किया जावे। नालियों, घरों के गड्डों, पोखरों, सार्वजनिक शौचालयों, संक्रमित वस्तुओं, कूड़ा-करकट अथवा किसी प्रकार की गंदगी को हटाते वक्त उक्त स्थान को स्वच्छ एवं रोग किटाणु, उनका निवर्तन अथवा उसके संबंध में समुचित रोगाणुनाशक पदार्थ का समुचित उपयोग करने हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी आदेश दे सकेंगे। स्थानीय निकायों में कार्यपालन अधिकारी इस आदेश तथा विहित प्राधिकारियों द्वारा किये गये आदेशों का पालन तत्काल सुनिश्चित करेंगे।

धर्मशालाओं/होटलों/सार्वजनिक स्थानों/शैक्षणिक संस्थानों व धर्मार्थ संस्थाओं द्वारा अपने परिसर स्थित पेयजल टंकी का नियमित सफाई एवं शुद्धीकरण किया जावे। ठेलों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ जैसे कि बर्फ के लड्डू, पानी बतासे, फलों के रस जिसमें पानी का उपयोग होता है,

उनमें स्वच्छ पेयजल का उपयोग किया जावे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस संबंध में समय-समय पर आकस्मिक जांच करेंगे एवं विशेष ध्यान देंगे।
स्वच्छ पेयजल हेतु क्लोरिन की गोलियों का वितरण किया जावे, समस्त चेम्बरों की सफाई कराई जावे, जितने भी सिवरेज एवं पीने के पानी के कनेक्शन टूटे हो उन्हें यथाशीघ्र सुधारा जावे। पानी की टंकियों की सेंपलिंग कराई जाये तथा जिले के समस्त खुले नालों की सफाई कराई जावे।
इस आदेश द्वारा प्रतिबंधित अवधि में घोषित अधिसूचना क्षेत्र या उसके बाहर कोई भी व्यक्ति इस आदेश में उल्लेखित प्रावधानों का पालन
सुनिश्चित करेगा।
इस आदेश द्वारा प्रतिबंधित अवधि में घोषित अधिसूचना क्षेत्र किसी भी बाजार, भवन दुकान, स्टॉल अथवा खाने-पीने की किसी भी वस्तु के विक्रय निमूल्य वितरण हेतु उपयोग में लाये जा रहे स्थानों प्रवेश करने, निरीक्षण करने उनमें विद्यमान ऐसी वस्तु की जांच पड़ताल करने तथा खाने-पीने की ऐसी वस्तुओं के विक्रय का मानव उपयोग अभिप्रेत है और जो पदार्थ दूषित या अनुपयुक्त है तो दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 95 व 165 में उल्लेखित की गई रीति से पाई गई, अस्वास्थ्यकारक दूषित व अनुपयुक्त वस्तुओं को अधिग्रहण कराकर, हटाने व नष्ट करे या ऐसी नीति से निर्वहन करने के लिये जिससे इसे मानव उपयोग में लाये जाने से रोका जा सके, जनहित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26 ( 2 ) (4) के उल्लंघन पर उक्त अधिनियम की धारा 56 के तहत एक लाख के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
संबंधित व्यक्ति/व्यक्तियों/संस्थाओं/प्रतिष्ठानों द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
अधिसूचित क्षेत्र में कार्यवाही हेतु जिले के समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं भिण्ड, जिले के समस्त चिकित्सा पदाधिकारी जो सहायक चिकित्सा अधिकारी के पद के नीचे के स्तर के न हो तथा शासकीय वैद्य, आयुर्वेदिक औषधालय, ऐसे आरक्षी पदाधिकारी जो प्रधान आरक्षक की श्रेणी से नीचे न हो, समस्त मुख्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी भिण्ड, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर पालिका भिण्ड, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी को प्राधिकृत किया जाता है जो पृथक-पृथक एवं आवश्यकतानुसार सामूहिक रूप से कार्यवाही करने हेतु सक्षम रहेंगे।

उपरोक्त उल्लेखित पदाधिकारियों को अधिसूचित क्षेत्र में किन्हीं भी नालियों, नालों, गटरों, पानी के गड्डों, पोखरों, नलकुंडों, संडासों/शौचालयों, मलकुंड, संक्रामक वस्तुओं, विस्तरों, कूड़ा-करकट, अथवा किसी भी प्रकार की गंदगी को हटाने, उक्त स्थानों को स्वच्छ और रोग किटाणुओं से उसका निवर्तन करने अथवा उसके संबंध में समुचित रोगाणु नाशक पदार्थ का समुचित उपयोग करने के लिये आदेश दे सकेंगे।

यह आदेश जारी दिनांक 05 अगस्त 2024 से प्रभावशील होंगे तथा आगामी 6 माह की अवधि तक या आगामी आदेश तक जो भी हो प्रभावशील रहेंगे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

सत्य सनातन संस्कृति मंच की त्रैमासिक बैठक संपन्न

May 26, 2025
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

अनुविभागीय अधिकारी लहार ने ग्राम अखदेवा पटवारी को किया निलंबित

August 26, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

उन्नाव में युवा उत्सव और विज्ञान मेले का आयोजन,

November 2, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति को जागृत करने का है अभियान – मंत्री श्री शुक्ला

August 12, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?