Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भिण्ड जिले के प्रथम आगमन पर अनेको सौंगाते दी
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भिण्ड जिले के प्रथम आगमन पर अनेको सौंगाते दी

Zee Bharat News 24
Last updated: March 7, 2024 7:38 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज़24 

वीरो की भूमि भिण्ड जिले की सभी मांगों को पूरा करेंगे

ग्वालियर से इटावा 6 लेन मार्ग का निर्माण होंगा

जिले के कॉलेज में कृषि स्नातक की पढ़ाई शुरू होगी

नयागांव में डिग्री कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से किसान कल्याण एवं फसल बीमा योजना की राशि अंतरित की

भिण्ड जिले को मिली अनेक विकास कार्यों की सौगात

193 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

भिण्ड। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भिण्ड जिले में आज 193 करोड रूपये की लागत से अधिक के 68 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए कहा कि भिण्ड के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भिण्ड के प्रथम आगमन पर अनेको सौंगाते देते हुए कहा कि वीरो की भूमि भिण्ड की सभी मांगों को पूरा करेंगे, ग्वालियर से इटावा 6 लेन मार्ग का निर्माण होंगा, जिले के डिग्री कॉलेज में एग्रीकल्चर की क्लास शुरू होगी, नयागांव में डिग्री कॉलेज खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह बात एमजेएस स्टेण्डियम में आयोजित सहकारिता एवं किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, नवकरणीय एवं ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अवनीश शर्मा (गुड्डू), जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष  देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बडी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन तथा समूह की महिलाऐं उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भिण्ड जिले के एमजेएस स्टेडियम में आयोजित सहकारिता सम्मेलन एवं किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सिंगल क्लिक से 80 लाख किसानों के खाते में 1816 करोड़ रूपये की किसान कल्याण योजना की राशि का अंतरण एवं 755 करोड़ रूपये की फसल बीमा योजना (खरीफ वर्ष 2023-24) की राशि का किसानों के खाते में अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव सम्मेलन में जिले में 193 करोड़ 35 लाख रूपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

139 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा विभिन्न विभागों के 18 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन निर्माण कार्यों की लागत 139 करोड़ 56 लाख रुपये है। जिनमें 99 करोड़ 46 लाख रूपये की जल प्रदाय योजना, 12 करोड़ 80 लाख रूपये की दो संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, 12 करोड़ 62 लाख रूपये का उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 4 करोड़ 71 लाख रूपये की जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल योजना सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

53 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा विभिन्न विभागों के 50 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों की लागत 53 करोड़ 79 लाख रूपये है। जिनमें 34 करोड़ 37 लाख से अधिक की जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजल योजना, 19 करोड़ 42 लाख की पुनर्घनत्वीकरण योजना जिला जेल भिण्ड के अंतर्गत जिला जेल, उपजेल भिण्ड, उपजेल गोहद, उपजेल मेहगांव, उपजेल लहार का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की मार्गदर्शन में प्रदेश में राजस्व अभियान चलाया है जिसमें नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि के अभी तक 3 लाख प्रकरणों का निराकरण किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। जिनके कारण देश को मान और सम्मान मिला है। कोरोनाकाल में 142 करोड लोगों की जान बचाई कोविड-19 टीका तैयार कर कीर्तिमान स्थापित किया है। देश के अलावा अन्य 100 देशो में भी कोविड का टीका भेजकर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोग इसीप्रकार का सहयोग करते रहे और देश दिनोदिन तरक्की के सौपान पर पहुंचेगा। आज 1800 करोड की राशि 80 लाख किसानों के खाते में डाली गई है यह राशि सीधे बैंक खाते से किसानों को प्राप्त होगी। हमारे देश के किसान का जीवन बदले यही मोदी जी की मंशा है। हमारा किसान अन्नदाता है वह दिनोदिन तरक्की करें। हम यही प्रयास कर रहे है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण निधि से किसानों को खाद बीज लेने में भी मदद हो रही है।

कार्यक्रम में नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने भिण्ड के विकास के लिए अनेको मांग मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भिण्ड सांसद  संध्या राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय के अलावा भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने

की मांग रखी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

लोकल

जनगणना में ओबीसी कॉलम न होने पर ओबीसी महासभा का फूटा गुस्सा, परेड चौराहे पर किया जोरदार प्रदर्शन

October 4, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ग्राम पंचायत साल्हेपुर खलील नगर में बेसहारा पशुओं का बढ़ता आतंक

October 17, 2025
मध्यप्रदेशराजनीतिलोकलशिक्षा

सदाचार और अनुशासन छात्र जीवन में आवश्यक – मंत्री श्री शुक्ला

February 11, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

खनिज विभाग ने खनिज रेत के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर की कार्रवाई

March 14, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?