जी भारत न्यूज24
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
इस अवसर पर मिशन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई,
जिसमें गौ आधारित खेती, गौ आधारित स्वरोजगार, जैविक कृषि, मिश्रित बागवानी और
ग्रामीण विकास के नए मॉडल प्रमुख विषय रहे।
👉 श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा —
“गांव हमारी सभ्यता की आत्मा हैं। हर घर में एक गाय का होना न केवल आस्था है बल्कि
यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार भी है। गाय से गोबर, मूत्र, दूध, घी और दही —
ये पाँच उत्पाद गांवों में स्वावलंबन की पंचशक्ति हैं।
गोबर से बनी खाद धरती की उर्वरता बढ़ाती है,
गोमूत्र से जैविक कीटनाशक तैयार होते हैं,
और गोबर गैस संयंत्र से ऊर्जा आत्मनिर्भरता प्राप्त होती है।”
उन्होंने कहा कि ‘हर घर गाय’ से किसान की आय बढ़ेगी,
गांवों में रोजगार सृजन होगा, और गौ आधारित उद्योगों के माध्यम से
महिलाएँ व युवा भी आत्मनिर्भर बनेंगे।
इस मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया कि
स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन और उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग
मिलकर किसानों की आय वृद्धि, ग्रामीण समृद्धि, और युवाओं के स्वावलंबन के लिए
संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
💫 आने वाले दिनों में इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए
200 चुनिंदा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा,
जहाँ गौ आधारित कृषि मॉडल, बागवानी, जैविक खेती, पंचगव्य उत्पाद निर्माण
और ग्रामीण उद्योग विकास पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
🌿 मिशन का संदेश:
“हर घर गाय – हर खेत हरियाली, हर गांव खुशहाली।”
“गाय से स्वावलंबन, गाय से समृद्धि — यही है भारतीय ग्राम उत्थान का पथ।”




