Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » साले की शादी में जीजा की डांस करते हुए मौत, पुलिस जुटी जांच में
Uncategorizedक्राइम

साले की शादी में जीजा की डांस करते हुए मौत, पुलिस जुटी जांच में

Zee Bharat News 24
Last updated: February 23, 2025 9:13 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश गरौठा झांसी 

गुरसरांय थाना क्षेत्र में साले की मेहंदी की रस्म में जमकर डांस करने के बाद जीजा की अचानक मौत हो गई। डांस के बाद वे खाना खाकर बैठे थे। अचानक बेचैनी होने लगी और वे कुर्सी से नीचे गिर गए। इसके बाद वे उठ नहीं पाए।

जीजा की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। गुरुवार को यानी आज ही साले की बारात जानी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गुरुवार को सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरा मामला गुरसराय के पठा गांव का है।

मृतक का नाम दीपक मिश्रा (33) था। वह महानगर के शिवाजी नगर के रहने वाले थे। पिता शंकरदयाल मिश्रा के रेलवे से वीआरएस लेने के बाद बेटे दीपक मिश्रा को नौकरी मिली थी। वह झांसी डीआरएम ऑफिस में काम करते थे। मृतक के बहनोई प्रतीक पटेरिया ने बताया कि “दीपक मिश्रा का ससुराल गुरसराय के पठा गांव में है। उनके साले की गुरुवार को यानी आज शादी है। साले की शादी में शामिल होने के लिए दीपक पत्नी और बच्चों को लेकर 18 फरवरी को पठा गए थे

बहनोई ने आगे बताया कि “बुधवार रात लगभग 11 बजे हंसी-खुशी के माहौल में मेहंदी की रस्म चल रही थी। इस दौरान परिवार के लोगों के संग दीपक ने खूब डांस किया। इसके बाद सभी के साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी।

वे शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गए और वे अचानक कुर्सी से गिर गए। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर भागे। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

दीपक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दीपक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके दो बेटे 8 साल का वेदांश और 7 साल का शिब्बू हैं। पत्नी कुमकुम पति को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है। दीपक मिश्रा पर अपने बूढ़े माता-पिता के साथ ही पत्नी और दो बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेदारी थी।

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

अन्नामलाई यूनिवर्सिटी से अमित गौरैया को योग में मिली उपाधि

February 6, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

औषधि निरीक्षक ने मालनपुर स्थित आधे दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया

December 13, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उत्तर प्रदेश झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों व अवैध जुआ के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही,

December 30, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

वरिष्ठ अधिवक्ता ने दी मौलिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी

December 23, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?