जी भारत न्यूज24
ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
गोहद । नगर के बैसली डैम के पास स्थित केशव पार्क की बाउंड्री वॉल पर असामाजिक तत्वों द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है इस भाषा को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। इसी को लेकर उन्होंने एसडीएम पराग जैन को ज्ञापन सौंपा है साथ ही उन्होंने संबंधित किसी वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराकर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में भगवती प्रसाद राजौरिया, मनोज थापक, प्रदीप भारद्वाज, अश्विनी शुक्ला, पुखराज भटेले, शिवम पंडित, शिवम भटेले, अरविंद पाराशर, आकाश बाजपेई, विवेक शर्मा, भोलू भटेले, दीपक शुक्ला, मयंक कांकर, प्रभाकर भटेले, अभिषेक भटेले, हरिओम भटेले, सुशील भटेले, ध्रुव शर्मा, रूद्र पाराशर और अन्य युवा और समाज के लोग उपस्थित थे।
ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने पर ब्राह्मण समाज हुआ आक्रोशित




