Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा
मध्यप्रदेशशिक्षा

प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाएगा

Zee Bharat News 24
Last updated: February 4, 2024 10:11 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

पेपर लीक संबंधी भ्रामक और अवैधानिक गतिविधियों पर रोक के लिये होगी कठोर कार्यवाही

भिन्ड। प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिये स्कूल शिक्षा विभाग सतर्कतापूर्वक कार्य कर रहा है। प्रदेश में कक्षा 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा के प्रश्न पत्र गोपनीयता के साथ निर्धारित केन्द्रों तक पहुँचे और बच्चे तनाव मुक्त वातावरण में परीक्षा दें, यह सुनिश्चित करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रहा है। आयुक्त, लोक शिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिये विशेष कदम उठाये गये हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह के निर्देश

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये थे। इसी के अनुपालन में विभाग समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कर रहा है।

प्रश्न पत्रों को लेकर सावधानी

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तय प्रकियाओं के अनुसार परीक्षाओं के संचालन के लिये तैनात अमले द्वारा मोबाइल का प्रयोग परीक्षा केन्द्र में नहीं किया जाएगा। प्रश्नपत्र का पैकेट परीक्षा केन्द्र में ही खोला जाएगा। परीक्षा कार्य से जुड़े अमले को विशेष निर्देश जारी किये गये हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बनाये गये परीक्षा कंट्रोल रूम में इस वर्ष लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय में एक मॉनिटरिंग रूम भी बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रश्न पत्र की गोपनीयता बनाये रखने के लिये इस वर्ष सभी परीक्षा केन्द्रों के लिये कलेक्टर द्वारा एक-एक प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है, जो प्रश्न पत्र को थाने से परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा कक्षों तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने की कार्यवाही में शामिल रहेंगे। इस पूरी कार्यवाही को एप के माध्यम से भी मॉनिटर किया जाएगा। आयुक्त लोक शिक्षण ने बताया कि सोशल मीडिया के टेलीग्राम व्हाट्सएप आदि प्लेटफार्म पर पेपर लीक करने संबंधी अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिये साइबर सेल द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके लिये साइबर सेल और विभाग की बैठकें नियमित रूप से हो रही हैं।

जन जागरूकता अभियान

पेपर लीक संबंधी भ्रामक जानकारी फैलाये जाने और धोखाधड़ी का प्रयास करने जैसी अवैधानिक गतिविधियों से शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग व्यापक जागरूकता अभियान संचालित कर रहा है। इसके लिये स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का वीडियो संदेश, लघु फिल्म, समाचार पत्रों, दूरदर्शन और आकाशवाणी सहित एक्स (ट्विटर) और फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जा रहा है। विभाग ने परीक्षा कार्य से जुड़े मैदानी अमले को बोर्ड के दिशा-निर्देशों का बड़ी सावधानीपूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये हैं।

हेल्पलाइन

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का टोल फ्री नम्बर- 1800-2330175 प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित हो रहा है। टोल फ्री नंबर पर बच्चों को परीक्षा में तनाव रहित रहने के उपाय के साथ अन्य उपयोगी जानकारी भी दी जा रही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेश

ग्वालियर में संतोष वर्मा के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,सैकड़ों समाजसेवी पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय

November 27, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

नशे से दूर रहे आज की युवा पीढ़ी

May 18, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशलोकल

लाड़ली बहना योजना-* *1.29 करोड़ बहनों को मिलेगी 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त

November 9, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

कमला मॉर्डन नर्सिंग इंस्टीट्यूट में फ्रेशर–फेयरवेल का रंगारंग समागम

November 30, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?