Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने लोकसभा क्षेत्र की बैठक को किया संबोधित
मध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने लोकसभा क्षेत्र की बैठक को किया संबोधित

Zee Bharat News 24
Last updated: February 9, 2024 10:25 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

भिण्ड । आगामी महीनों में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। हमें मिशन- 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दोगुनी मेहनत करनी है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनें। कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर इन षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भिंड के खाना कंपनी में भिंड लोकसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह एवं गांव चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने भी संबोधित किया।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जो बूथ हारी थी, उन्हें जीतने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं, ताकि भारत को विश्व गुरू बनाने में हम सबकी भूमिका हो। यह चुनाव भारत की दिशा और दशा को बदलेगा, इसलिए हम सब कार्यंकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से अपने-अपने बूथ को मजबूती देने के लिए कार्य करना है।

श्री जामवाल ने कहा कि सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता हर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ें, ताकि सभी समाज वर्ग में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके। पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग समाज के प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण और जनहितैषी कार्यों से अवगत कराएं। जब हम इस लक्ष्य को लेकर कार्यं करेंगे तो निश्चित ही हर वर्गं, समाज भाजपा की विचारधारा से जुड़ेगा। संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केन्द्रों पर कार्यंकर्ताओं में समन्वय एवं गुणवत्ता को बढ़ाना यह हमारी विशेष जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को मन की बात कार्यक्रम को सुनवाएं, ताकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्भुत विचारों से अवगत हो सकें। हमें सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ना है। पार्टी कार्यकर्ता अपनी सोशल मीडिया ताकत को बढ़ाएं, क्योंकि प्रचार-प्रचार में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण हथियार है।

विधायक व ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है। पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ को जीतने के लिए चुनावी मैदान में उतरें और मजबूती के साथ संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। देवतुल्य कार्यकर्ता के परिश्रम से विधानसभा में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश के हर व्यक्ति के मन में जाग्रत हुई हैं। कांग्रेस ने गरीब कल्याण की योजनाए नहीं बनाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण के साथ युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं अन्य समाज के लोगों के लिए बड़ी संख्या में योजनाएं संचालित कर रहे हैं। भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर भाजपा विजय पताका फहराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री के रूप में विकसित भारत की कल्पना के साथ आगे बढ़े।

गांव चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी व संभाग प्रभारी विजय दुबे ने कहा कि भिण्ड-दतिया लोकसभा के प्रत्येक बूथ पर 09 से 11 फरवरी तक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतृत्व एवं पार्टी पदाधिकारी बूथों पर प्रवास करेंगे। अभियान के तहत हमें हर परिवार के साथ अपने व्यक्तित्व और कृतत्व से परिवार भाव का समावेश जाग्रत करना है। संगठन ने जो संगठनात्मक करणीय कार्य हमें दिए हैं, उन्हें हम सफलतापूर्वंक संपन्न कराने में कार्यकर्ताओं अपनी अहम भूमिका निभायें।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चां के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती संध्या राय,चौधरी मुकेश चतुर्वेदी,पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया,प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर,जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया,विधायक नरेन्द्र सिह कुशवाह मंचासीन रहे। भिंड जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया,दतिया जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया, गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी डॉ. रमेश दुबे ने अपने़-अपने जिलों की गांव चलो अभियान की प्रस्तुति को समीक्षा के साथ रखा। संचालन लोकसभा चुनाव के प्रभारी अवधेश सिंह कुशवाह एवं सह लोकसभा प्रभारी मेघसिंह गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

उन्नाव में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ धरना, तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगे

April 17, 2025
Uncategorizedराजनीतिलोकल

किसान कांग्रेस के 31 जिलों में नियुक्त जिला अध्यक्षो को बधाई – प्रमोद चौधरी

September 7, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ी भारी,आठ मतदान कर्मियों की रूकी वेतन वृद्धि

February 19, 2024
देशराजनीतिलोकल

विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात की

February 2, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?