जी भारत न्यूज़24
भिंड अटेर (ब्यूरो) भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमो नारायण दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील मुख्यालय अटेर के सामने धरना देकर दस सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में मांग की गयी है कि अटल एक्स्प्रेस वे का पुनः सर्वे कराकर पूर्व निर्धारित चंबल के बीहड़ों से एक्स्प्रेस वे का कार्य शीघ्र शुरू किया जाय नहर में शीघ्र पानी छोडा़ जावे, अधिक सर्दी के कारण सरसों एवं चने की फसलों में सर्वाधिक नुकसान हुआ है कनैरा अंगदपुरा, खडेरी पुरा, चौम्हो के किसानों ने बताया कि
70०/० से अधिक नुकसान हुआ है क्षति पूर्ति राशि एवं फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाया जावे, राजस्व अभियान में किसानों के प्रकरणों का निराकरण नहीं करके उलझाया जा रहा है, जम्हौरा के किसान ने बताया तीन तीन साल हो गये लेकिन सीमांकन के प्रकरणों का निबटारा नहीं किया जा रहा है सकराया के किसान राम महेश ने बताया कि अटेर क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में बन्दोबस्त के दौरान नक्शे खराब कर दिये गये सुधार के लिए आवेदनों को लगाये हुए तीन साल से अधिक हो गये लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय खोला जावे, कृषि कल्याण विभाग में 85०/० कर्मचारियों के पद खाली हैं इन पर तत्काल नियुक्ति कराई जावे गौ अभयारण्य चंबल के बीहड़ों में शीघ्र शुरू किया जावे, मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना शीघ्र शुरू की जावे अटेर क्षेत्र का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अति प्राचीन बौरेश्वर धाम को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जावे किसान संघ के कार्यकर्ताओं में रमेश बाबू चौधरी, राजेन्द्र गर्ग लक्ष्मण सिंह नरवरिया, रामनाथ सकराया रामसेवक मिश्रा उदोतगढ सोनू भदौरिया रामकरन सिंह भदौरिया, खडेरी पुरा, दिनेश सिंह भदौरिया चौम्हो, यतेन्द्र सिंह गुर्जर छोटे लाल यादव आदि ने शासन को चेतावनी दी है कि यदि उपरोक्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा




