जी भारत न्यूज24
देश की लड़ाई हो देश के अंदर की लड़ाई हो या भारत पाकिस्तान की लड़ाई हो कोई भी लड़ाई अच्छी नहीं होती है,जब आदमी लड़ाई करता है जब अन्याय से ऊब जाता है परेशान हो जाता है, उनके कुकर्मों का घड़ा भर जाता है, मजबूरन युद्ध करना पड़ता है। भारत ने वही किया पाकिस्तान के साथ एक परमाणु संपन्न देश पाकिस्तान को भारत ने उसके घर में सैकड़ो किलोमीटर घुसकर मारा है आतंकवादियों को धूल चटा दी और मौत के घाट उतार दिया,पाकिस्तान घुटने पर आ गया और गिड़गिड़ाने लगा लगा भारत से बचाओ भारत से बचाओ और भारत ने बड़प्पन दिखाए और युद्ध विराम पाकिस्तान के साथ किया वह भी भारत ने अपनी शर्तों के अनुसार ना कि पाकिस्तान की शर्तों के अनुसार, और भारत सरकार ने एक बात और कहीं अब कोई भी आतंकी हमला होगा तो उसको युद्ध की स्तर से देखा जाएगा ,वैसे भी अगर युद्ध चलता तो पाकिस्तान तीन-चार दिन ही लड़ सकता था क्योंकि वह भिखारी और भूखमरा देश वैसे ही आर्थिक रूप से मर रहा है,उसके सब हथियार चीन से खरीदे हुए फ़ुश हो रहे थे।
भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इतना मजबूत था कि पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया और इस्लामाबाद के पास एयरवेज को भारत की मिसाइल ने ताल बना दिया और अपनी मिसाइल छोड़कर उसको अपनी शक्ति का एहसास कराया। बहुत से लोग कहते हैं युद्ध विराम भारत को नहीं करना चाहिए था युद्ध विराम अगर नहीं होता लड़ाई होती तो भारत का भी नुकसान होता महंगाई बढ़ती, और बहुत सी चीजों पर असर पड़ता इसलिए लड़ाई उतनी लड़नी चाहिए जितने में दुश्मन को अपनी शक्ति बता दे और बदला ले ले वह भारत ने कर दिखाया।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




