जी भारत न्यूज24
उन्नाव। शासन की मंशा के अनुरूप एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद की अध्यक्षता में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को सेंट पीटर्स स्कूल, मोती नगर में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के सशक्तिकरण हेतु एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, उप निरीक्षक उमा अग्रवाल, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला आरक्षी सिमरन सिंह, आरक्षी हेमंत कुमार, आरक्षी अंशु त्यागी एवं अंजलि ने प्रतिभाग किया। सेमिनार के दौरान छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं स्वावलंबन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबर — 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102, 108, 1930 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और उन्हें निडर होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित किया। उप निरीक्षक उमा अग्रवाल के नेतृत्व में छात्राओं के बीच जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर अतिथियों द्वारा उत्साहपूर्वक दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद ने “नारी सशक्तिकरण” पर एक प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की और यह आश्वासन दिया कि विद्यालय में शीघ्र ही सेल्फ डिफेंस क्लासेस प्रारंभ कराई जाएंगी।विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती डी.डी. शुक्ला एवं प्रधानाचार्या संध्या जी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों — “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” — को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




