जी भारत न्यूज24
उन्नाव ।। उन्नाव जिले के अर्जुन गौतम जी को राष्ट्रीय अपराध एवं भ्रष्टाचार जांच ब्यूरो (NCCIB) में महानिदेशक पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने एवं उसे और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है।
अर्जुन गौतम जी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“मैं अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करूंगा। मुझे जो दायित्व सौंपा गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।” राष्ट्रीय अपराध एवं भ्रष्टाचार जांच ब्यूरो एक राष्ट्रवादी एवं मानवाधिकार-संवेदनशील संगठन है, जो समाज में बढ़ते अपराधों की रोकथाम, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा आम जनमानस को जागरूक करने की दिशा में कार्यरत है। संगठन को अपेक्षा है कि अर्जुन गौतम जी अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए भ्रष्टाचार उन्मूलन के मिशन को जन-जन तक पहुँचाएंगे और समाज को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




