जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । श्री राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के निर्देशानुसार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया की अनुसंशा पर प्रदेशाध्यक्ष सहेन्द्र सिंह के द्वारा पूर्व में भिंड जिलाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश संगठन मंत्री रहे आकाश सिंह तोमर अंशु को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उपेन्द्र सिंह भदौरिया कुलदीप को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया प्रदेश पदाधिकारी बनने पर दोनों पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे । इस मौके पर गोविन्द सिंह नगरा,राहुल भदौरिया,कल्लू भदौरिया,कुलदीप भदौरिया,हरी भदौरिया,दीपू राजावत,रामभान,उपेन्द्र,सत्यम भदौरिया सहित सभी करणी सैनिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




