भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक प्रदीप सोनी के नेतृत्व में दिनांक 03/02/2024 को पिछले 14 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को पकडा गया। उक्त स्थायी वारंटी हत्या के प्रयास के अपराध में फरार था। उक्त आरोपी शातिर किस्म का था जो अपराध घटित करने के बाद से ही नाम व शहर बदल-बदल कर अपनी गिरफ्तारी से बचता रहा। लेकिन पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय रहा जैसे ही पता चला कि वह रिश्तेदारी में किसी शादी में शामिल होने के लिये अपने गांव बवेडी आ रहा है,पुलिस द्वारा उसे सुभाष तिराहे पर ही घेराबन्दी कर अपनी गिरफ्त में ले लिया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप सोनी,उनि विजय शिवहरे,सउनि भानूप्रताप यादव,प्रआर सुनील पाण्डेय,गुरूदास सोही,
अनिल जाट,राहुल शुक्ला,पवन पाण्डेय,ज्ञानेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण
भूमिका रही है।




