Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: June 19, 2025 8:42 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी वीरता, आत्मबल और मातृभूमि के प्रति समर्पण को किया गया नमन भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में अमर बलिदान और अद्वितीय वीरता की प्रतीक रहीं झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी में श्रद्धा, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जहां एक ओर ऐतिहासिक स्मरण था, वहीं दूसरी ओर यह नई पीढ़ी को देशभक्ति, आत्मबल और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने वाला मंच भी बना। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। माननीय कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, कुलसचिव श्री राज बहादुर सिंह, IQAC निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार काबिया सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। “जय रानी लक्ष्मीबाई” के नारों और राष्ट्रगान की सस्वर प्रस्तुति ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के भाव में सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल इतिहास की एक गाथा नहीं, बल्कि भारत माता की वह साहसी पुत्री थीं जिन्होंने अपने अदम्य साहस और स्वाभिमान से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नया आयाम दिया। उन्होंने ‘मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी’ के उद्घोष के साथ ब्रिटिश सत्ता को सीधी चुनौती दी और अनेक युवाओं को स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया। प्रो. पाण्डेय ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का पालन करें और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रो. काबिया ने सुझाव भी दिया कि रानी लक्ष्मीबाई के विचारों और योगदान को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों, शोध विषयों और छात्र गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे यह प्रेरणा सतत बनी रहे। कुलसचिव श्री राज बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक ऐतिहासिक नाम नहीं हैं, बल्कि वे आज भी हमारी चेतना में जीवित हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, साहस और नेतृत्व के गुणों की शिक्षा देता रहेगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्षों, प्रोफेसरों, शोधार्थियों, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भागीदारी रही। वेबिनार लिंक और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से भी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को दूर-दूर तक प्रसारित किया गया, जिससे रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान और विचारों की प्रेरणा व्यापक रूप में जनमानस तक पहुंची। कार्यक्रम के दौरान अप कुल सचिव अंजुम शेख उप कुलसचिव सुशील कुमार सेन डॉ विनोद कुमार बौद्ध प्रो मुन्ना तिवारी,प्रो आर के सैनी,हेमंत चंद्रा, डॉ रितिक यादव डॉ आशीष वर्मा चंद्रभान प्रजापति डॉ के एल सोनकर डॉ ऋषि सक्सेना प्रो विनीत कुमार डॉ यज्ञ पाल सिंह शशांक अंजुल सिंह यादव, मुजफ्फर इं साबिर अली , जितेंद्र आदि उपस्थित रहे

देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेश

अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर भिंड निवासी सतेंद्र सिंह लोहिया को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने मंत्री राकेश शुक्ला ने दी बधाई

January 28, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव सदर थाना कोतवाली में समाधान दिवस में जन सुनवाई की गई

November 23, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशव्यापार

युवाओ की पहली पसंद बनेगी बजाज की N – 160 UG सिंगल सीट पल्सर – विमल द्विवेदी

December 10, 2025
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

जनगणना देश के विकास की आधारशिला: जिलाधिकारी गौरांग राठी

May 23, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?