जी भारत न्यूज24
भिण्ड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए के संसदीय नेताओं की केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में संपन्न हुई बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी इटावा रोड भिंड में आनंद उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी करकने बधाई देते हुए सभी एनडीए घटक दलों के नेताओं के आभार व्यक्त किया और मिठाई का वितरण करते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। आनंद उत्सव कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित होकर श्री मोदी के संसदीय दल के नेता चुने जाने पर जश्न व हर्ष से भरा आयोजन कर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया एवं भारत माता की जयघोष के नारे लगाये गये। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। श्री नरेन्द्र मोदी जी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना देश के करोड़ों नागरिकों का सपना था जो आज पूरा हो रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश के प्रति पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पुनःप्रधानमंत्री पद पर आसीन होंगे तो निश्चित ही तेज गति के साथ संपूर्ण भारत देश का विकास होगा और देशवासियों का हर सपना पूरा होगा । जिले के सभी मतदाताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। आनंद सब कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव संयुक्त अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया,प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्रीमती कृष्णाकांता तोमर पार्टी के वरिष्ठ नेता जण्डेल सिंह कुशवाह,जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे उपेंद्र शर्मा उपेंद्र राजौरिया,जिला मीडिया प्रभारी अजय शर्मा,आकाश पुरोहित,जिला मंत्री रश्मि खटीक,महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सीमा शर्मा,महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सरोज जोशी, मेला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, मंडल अध्यक्षों में प्रदीप सिंह भदौरिया उर्फ टीपू,अमित जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह कुशवाह एडवोकेट, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अतुल पाठक पूर्व जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया मोनू नरवरिया, सोशल मीडिया सह जिला प्रभारी शेखर खटीकचुप अप झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कौशलेंद्र सिंह राजा अमित सोनी प्रशांत सोनी सौरभ जैन आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।




