Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » किन्नर ने अपने ही कार चालक और उसकी पत्नी पर सोना और नगदी चोरी करने का लगाया आरोप
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

किन्नर ने अपने ही कार चालक और उसकी पत्नी पर सोना और नगदी चोरी करने का लगाया आरोप

Zee Bharat News 24
Last updated: November 14, 2025 6:32 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव।

नगर की एक किन्नर ने अपने ही कार चालक और उसकी पत्नी पर उनकी गैरमौजूदगी में उसके घर से 16 तोला के सोने के जेवर और 5 लाख रुपए नगदी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने किन्नर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला गोंडा टोला निवासिनी किन्नर निशा पुत्र साहुन सदरुद्दीन द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते करीब 9 साल से मोहल्ले का ही मोबीन पुत्र अलीम उसकी गाड़ी का चालक है। जबकि मोहल्ले के ही तहसीन पुत्र बब्लू उसके घर खाना बनाता था। कुछ माह पूर्व उसके चालक और बावर्ची के बीच प्रेम संबंध हो गए। तब उसने दोनों की शादी कराने के बाद अपने घर में ही रख लिया था।

किन्नर निशा के अनुसार बीते 16 अक्टूबर को वह बधाई आदि की दक्षिणा देने बाहर गई हुई थी। तभी चालक मोबीन और बावर्ची तहसीन दोनों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से उसके घर के अंदर संदूक में रखे करीब 16 तोला वजनी सोने के जेवर और 5 लाख रुपए नगदी चोरी कर भाग निकले। वापस अपने घर लौटने पर कमरे में बिखरे कपड़े देखकर उसे घटना की जानकारी हो सकी। वह जब चालक और बावर्ची के घर दोनों का पता लगाने गई तो दोनों के पारिवारिक सदस्यों ने उसे गाली-गलौज कर जान से मार डालने की धमकी दी। तब उसने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को सौंपी। पीड़ित किन्नर का कहना है कि उसका करीब 20 लाख रुपए कीमत का जेवर और नगदी चोरी कर दोनों आरोपी मुंबई भाग गए हैं और अपने बहनोई के यहां रह रहे हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच कर जल्द विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

गुरु ही इस संसार मे हमें संवार कर व तराश कर महान बनाते हैं – नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

July 21, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

22 व 23 नवम्बर को बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा उर्स मुबारक

November 19, 2025
उत्तरप्रदेश

​नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा के नेतृत्व में गुरुद्वारा के समीप लगा जागरूकता कैंप, बांटे कपड़े व जूट के थैले

October 16, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने 05 मई को सायं 5 बजे से 07 मई सायं 6 बजे तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर लगाया प्रतिबंध

May 3, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?