Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने 05 मई को सायं 5 बजे से 07 मई सायं 6 बजे तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर लगाया प्रतिबंध
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड ने 05 मई को सायं 5 बजे से 07 मई सायं 6 बजे तक जिले में बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर लगाया प्रतिबंध

Zee Bharat News 24
Last updated: May 3, 2024 7:19 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

मतदान दिवस को स्वतन्त्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये जारी किया प्रतिबन्धात्मक आदेश

जिला भिण्ड पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का सीमावर्ती जिलों से लगा होने एवं जिला भिण्ड के पूर्व में हुये चुनावों में हुई हिंसात्मक घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये जिला के समस्त विधान सभा क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों के आवागमन से मतदान दिवस दिनांक 07 मई 2024 को हिंसात्मक घटनायें घटित होने तथा मतदान में बिघ्न डालकर निष्पक्ष निर्वाचन में बाधा पड़ने की आशंका है। इस कारण जिले के बाहर से असामाजिक तत्व मतदान से एक दिन पूर्व ही जिले की सीमा में प्रवेश कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत दिनांक 07 मई 2024 को गड़बड़ी फैला कर मतदान प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं।
उक्त स्थिति के निवारणार्थ एवं उपचारार्थ दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के प्रावधानों के अन्तर्गत ऐसे प्रवेश को रोकने के लिये मतदान को सुचारू रूप से संचालन एवं मतदान दिवस को कानून व्यवस्था लोक परिशांति आपसी सद्भाव करने एवं स्वतन्त्र व निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किया जाना उचित प्रतीत होता है।
चूंकि उपरोक्त परिस्थितियों के निवारणार्थ एवं उपचारार्थ लोकसभा निर्वाचन 2024 सन्निकट होने से तत्काल प्रतिबंधात्मक आदेश प्रसारित किया जाना नितान्त आवश्यक है। अतः ऐसी परिस्थितियों में सभी प्रभावित व्यक्तियों एवं संबंधित प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिशः सूचना देकर सुना जाना संभव नहीं है। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 (2) के प्रावधानों के अन्तर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है।

जिला दण्डाधिकारी भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने दिनांक 05 मई 2024 को सायं 5.00 बजे से दिनांक 07 मई 2024 सायं 6.00 बजे तक जिला भिण्ड में बाहरी व्यक्तियों आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भिण्ड को यह आदेश दिया है कि जिला भिण्ड के सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश की सीमा पर अस्थाई चौकियां स्थापित कर बाहरी/असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों के अवागमन पर रोक लगावें।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड/अनुविभागीय दण्डाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार, कार्यपालिक दण्डाधिकारी, जिला भिण्ड में स्थित लॉज, धर्मशालायें इत्यादि तथा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर बाहरी/ असामाजिक तत्वों के संबंध में निरीक्षण कर आदेश की पालना करना सुनिश्चित करें।
परन्तु यह आदेश लोकसभा निर्वाचन 2024 में लगे बाहरी सशस्त्र एवं सुरक्षा बल, निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी व एम्बूलेंस पर लागू नहीं होगा।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ रौन,सी ईओ जनपद मेहगांव को किया नोटिस जारी

March 22, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

न्याय पंचायत मुस्तफाबाद में क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

November 4, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

क्षेत्राधिकार सोनम सिंह ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत चलाया चेकिंग अभियान

January 1, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन

October 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?