Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल, रायबरेली-लालगंज हाईवे पर हुआ हादसा, दोनों घर लौट रहे थे
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा घायल, रायबरेली-लालगंज हाईवे पर हुआ हादसा, दोनों घर लौट रहे थे

Zee Bharat News 24
Last updated: November 14, 2025 6:30 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-लालगंज हाईवे पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। बेथर जियो पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दे कि मृतक की पहचान बारा सगवर थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी बुद्धिलाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल युवक धनीराम, बीघापुर थाना क्षेत्र के रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। दोनों युवक उन्नाव से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर गलत दिशा से आ रहा था और तेज रफ्तार में था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डंपर के पहिए के नीचे फंस गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गंभीर रूप से घायल धनीराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। अचलगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 10 साल पहले हुई थी शादी

October 18, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकप्रसाशन

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से लेकर मथुरा में रंगभरी आमलकी एकादशी पर विशेष कार्यक्रम हुए

February 28, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सेन्ट पीटर्स स्कूल मोती नगर, उन्नाव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

October 9, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में नृत्यशाला डांस एकेडमी एवं युवराज इवेंट्स द्वारा डांडिया नाइट आयोजन सम्पन्न

September 30, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?