जी भारत न्यूज24
उन्नाव। सपा की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टंडन ने देश के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अपने पति स्वर्गीय संदीप टंडन की 76वीं पुण्यतिथि पर उन्नाव में श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संदीप जी की समाजसेवी सोच ने मुझे सदैव प्रेरित किया है कि समाज के अंतिम, निरीह, दुखी और गरीब व्यक्ति की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।
स्व. संदीप टंडन जी की स्मृति में अन्नू टंडन जी ने उन्नाव जिले की गरीब, असहाय एवं विधवा पात्रों रमा रावत, रीता लोधी, सरला पाल, गुड़िया कुशवाहा, शिखा पांडे, गीता राठौर तथा सविता पाल को दुधारू गायें दान कीं। इनमें से कुछ महिलाओं के पति की मृत्यु पिछले एक वर्ष में हुई थी, जबकि कुछ के पति कई वर्ष पूर्व गुजर चुके थे, जिससे उनके नाबालिग बच्चों सहित परिवारों के भरण-पोषण में कठिनाई उत्पन्न हो गई थी।
अन्नू टंडन जी ने गौ दान करते हुए कहा कि इन दुधारू गायों से न केवल इन परिवार के बच्चों को पोषण मिलेगा, बल्कि यह उनके लिए जीविकोपार्जन का एक स्थायी साधन भी बनेगा।
इसके अतिरिक्त सपा नेता अन्नू टंडन जी ने जिले के दिव्यांग पात्रों प्रेम लोधी, सरवन लोधी, सरजू कश्यप, ननकऊ प्रजापति, बुलाकी भुर्जी, करन रावत और विशाल तिवारी को ट्राईसाइकिलें प्रदान कीं। इन लाभार्थियों ने बताया कि साधन न होने के कारण उन्हें दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन जब उन्होंने अपनी समस्या अन्नू टंडन जी के समक्ष रखी, तो उन्होंने तत्काल सहायता प्रदान की। अन्नू टंडन जी के इस सामाजिक कार्य की जिले भर में व्यापक सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि अन्नू टंडन जी की समाजसेवा की परंपरा आज भी जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा का संचार कर रही है।
स्व संदीप टंडन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों ने प्रमुख रूप से वीर प्रताप सिंह, नीरू टंडन, अनूप मेहरोत्रा, बार अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, बार के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, अंकित सिंह परिहार, विवेक शुक्ला, बार पूर्व महामंत्री हृदय प्रकाश, अमित शुक्ला, अजय श्रीवास्तव एड, सरोज रावत, राजकुमार लोधी, संजय निगम, दीपक श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, राजबहादुर चौहान, राम स्वरूप गौतम, बलराम रावत, राजेश पासवान, देवेंद्र बाजपेई, पवन मिश्रा, कुलदीप पाल, राजेश टंडन, वैष्णव शर्मा, सुजीत पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।




