जी भारत न्यूज24
शुक्लागंज उन्नाव सर्वोदय मंडल उन्नाव द्वारा गांधी चर्चा के अनवरत क्रम में आज शुक्लागंज स्थित लोहिया इंटर कॉलेज पोनी रोड शुक्लागंज उन्नाव में किया गया । जिसमें बच्चों को गांधी जी के बारे में समाज में फैली भ्रांतियो के प्रति सचेत करते हुए उनके जीवन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया ।
गांधी चर्चा का शुभारंभ करते हुए उन्नाव सर्वोदय मंडल के संयोजक रघुराज मगन ने कहा कि गांधी के विरोधियों द्वारा गांधी का हत्या का कारण भारत पाकिस्तान विभाजन बताया जाना उनके विचारों की हत्यारो द्वारा केवल अपने कुकृत्यो पर आवरण डालना है चूंकि गांधी सांप्रदायिक और सामाजिक सद्भाव के अग्रदूत होने के कारण हिंदू मुस्लिम की व्यापक एकता के पक्षधर थे और उन्होंने देश में सदियों से व्याप्त लैंगिक और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए समाज को बदलने की दिशा पर अग्रसर किया नतीजा उसकी कीमत उनको अपनी जान चुकानी पड़ी। सर्वोदय मंडल उन्नाव के मंत्री संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी के विचारों की हत्यारे आज भी अपनी विभाजनकारी नीतियों के कारण समाज में सांप्रदायिक व जातीय विद्वेष पैदा कर देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और देश को एक और विभाजन की राह पर धकेलने की दिशा में प्रयासरत है ।
गांधी चर्चा में प्रमुख रूप से माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश संरक्षक राज कुमार यादव, अखिलेश तिवारी, प्रधानाचार्य गंगासागर यादव, वेद प्रकाश शर्मा, प्रशांत शुक्ल, गौरव शुक्ल, अनुराग यादव, रश्मि सिंह, सावित्री यादव, संगीता निषाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।




