Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मामूली बात को लेकर चाकुओं से गोदकर किशोरी की निर्मम हत्या
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

मामूली बात को लेकर चाकुओं से गोदकर किशोरी की निर्मम हत्या

Zee Bharat News 24
Last updated: October 24, 2025 6:52 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ, उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरापुर के मजरा चिंगरपुरवा मे मामूली सी बात को लेकर चाकूओ से गोदकर किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकाण्ड से गांव में दशक फैल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

चिंगरपुरवा मे आज गुरुवार को सुबह एक वीडियो वायरल करने को लेकर अमर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री आरती तथा पड़ोसी राजेश पुत्र गुड्डू के मध्य कहां सुनी हो गई थी। बताते हैं कि कहा सुनी के बाद आरती ने राजेश के विरुद्ध पुलिस चौकी गंज मुरादाबाद में प्रार्थना पत्र देने की धमकी दी थी। किंतु माता-पिता के समझाने बुझाने पर आरती प्रार्थना पत्र देने पुलिस चौकी नहीं गई। इसके बाद आरती अपनी मां सोमवती से 400 रुपए लेकर बुआ सोनी के साथ गंज मुरादाबाद खरीददारी करने के लिए घर से चली गई। गांव के बाहर निकलते ही रास्ते में राजेश पुत्र गुड्डू , राहुल पुत्र रामस्वरूप व दो अन्य महिलाओं ने आरती को रोक लिया । इसके बाद यह सभी लोग बात करने के बहाने आरती को ग्राम प्रधान के घर के पीछे ले गए। जबकि उसकी बुआ सोनी वही रास्ते में खड़ी रही। उधर राजेश और राहुल तथा दोनो महिलाओं ने आरती पर चाकूओं से हमला बोल दिया। यह देख उसकी बुआ सोनी ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण और परिजनो को आता देख हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ आरती को उठाकर परिजन यहां के सरकारी अस्पताल लाए। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती की मौत से घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की बुआ रेखा ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आरती अपने पीछे दो भाई अंकित और अभिषेक, एक बहन शामली एवं मां सोमवती और पिता अमर सिंह को रोते बिलखते छोड़ गई है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य कलश यात्रा

January 3, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

हत्या का आरोपी घटना के 36 घंटो के अंदर मेहगांव पुलिस की गिरफ्त में

May 20, 2024
उत्तरप्रदेश

​आईआईटी में चयन से सार्थक ने बढ़ाया गहोई समाज और झांसी का मान, संघर्ष सेवा समिति एवं गहोई वैश्य पंचायत ने किया अभिनंदन

June 19, 2026
Uncategorizedलोकल

भाजपा सरकार मनरेगा योजना को खत्म कर ग्रामीण रोजगार के कानूनी अधिकार को छीन रही है – रामशेष बघेल

January 6, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?