Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उत्तर प्रदेश झांसी में अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उत्तर प्रदेश झांसी में अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Zee Bharat News 24
Last updated: September 26, 2025 10:05 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झांसी। पैर में लगी गोली, दो साथियों को घेरकर पकड़ा;

पूर्व प्रधान समेत 5 फरार झांसी में दिनदहाड़े अरविंद यादव की हत्या करने वाले एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तीनों आरोपी गुरुवार देर रात लकारा पुलिया के पास छिपे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो वे फायरिंग करने लगे।

 

काउंटर अटैक में एक बदमाश को गोली लगी है। इस मामले में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव समेत 5 आरोपी अभी फरार है। सभी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। पुलिस झांसी समेत आसपास के जिलो और मध्य प्रदेश के जंगलों में उनकी तलाश कर रही है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- 8 सितंबर को भोजला गांव में पत्नी के सामने अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरार चल रहे भोजला निवासी संजय यादव पुत्र मुन्ना यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। गुरुवार देर रात सूचना मिली कि संजय यादव अपने दो साथियों के साथ लकारा पुलिया के पास छिपे हैं।

 

इस पर सीपरी थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्खर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकiर तीनों आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर संजय ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली लगी है। जबकि उसके ससुर रक्सा के अमरपुर निवासी भान सिंह पुत्र जमुना प्रसाद और शाहजहांपुर के दैजवा गांव के रहने वाले कमल सिंह पुत्र गया प्रसाद को घेरकर पकड़ लिया। संजय से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है।8 सितंबर को भोजला गांव निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से बाजार से लौट रहा था। भोजला गांव में पत्नी के सामने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान रिंकू यादव, अनिल, मिथुन, अजीत, कुल्लू, राहुल, कैलाश, अमित, संजय और सुरेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

पुलिस मिथुन, अजीत, सुरेश, अशोक यादव, साजिश रचने में रिंकू के बेटे राजा, मिथुन की पत्नी रजनी, कुल्लू की पत्नी रेखा, राममिलन के बेटे इंद्रजीत, भमर सिंह यदव को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार रात को 3 आरोपी और पकड़े गए। अभी मुख्य आरोपी रिंकू यादव समेत अनिल, राहुल, कैलाश और कुल्लू उर्फ अमित फरार हैं। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम रखा गया है।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तरप्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार मारी टक्कर हादसे दोनों हुए गंभीर रूप से घायल

June 9, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

पार्टी की मंशानुरूप मंडल अध्यक्ष भाजपा असवार अनूप त्यागी ने नगर में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

August 13, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध, उन्नाव में मुस्लिम समुदाय ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

March 27, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण को हटाया गया

April 13, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?