जी भारत न्यूज24
*मथुरा 11 अप्रैल/* श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों द्वारा भारी संख्या में वृंदावन की परिक्रमा लगाई जाती है, जिसमें अवैध अतिक्रमण के दृष्टिगत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परिक्रमा लगाते हुए अवैध अतिक्रमण के कारण दो श्रद्धालुओं को चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गए। निरंतर जिला प्रशासन को परिक्रमा मार्ग में बहुत असुविधा एवं अवैध अतिक्रमण होने की शिकायतें प्राप्त होती रहती है। जिला प्रशासन, नगर निगम, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं पुलिस बल द्वारा वृन्दावन परिक्रमा मार्ग से 2 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने परिक्रमा मार्ग पर निवासित लोगों से अपील की है कि जिन्होंने परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण कर रखा है, वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने पर नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा अर्थ दंड भी लगाया जाएगा, जिसके लिए स्वयं अतिक्रमणकर्ता जिम्मेदार होगा।
वृंदावन संवाददाता आनंद पचौरी




