जी भारत न्यूज24
उरई (जालौन)।
स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन (SSKBM) की उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम सचिवालय, उरई में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति तय की गई।
अपने संबोधन में देवेंद्र शर्मा ने कहा कि “SSKBM समाज को सकारात्मक प्रेरणा देने वाला, स्वरोजगार और स्वदेश स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाला एक अभियान है। इस मिशन से सभी को जुड़ना चाहिए ताकि यह जन-जन का आंदोलन बन सके।”
बैठक के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भैया ने मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की समृद्धि के लिए बागवानी, मिश्रित खेती, औषधीय खेती, तकनीकी खेती और थ्री लेयर खेती जैसे नवाचारों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।
प्रदेश में मिशन के कार्यों को और मजबूती देने के लिए संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा हुई और इस दौरान नई नियुक्तियां घोषित की गईं—
लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी – राष्ट्रीय सलाहकार मंडल सदस्य
शकुंतला तिवारी – राष्ट्रीय सह प्रमुख, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ
शिव शंकर चतुर्वेदी – राष्ट्रीय सह संयोजक, कृषि एवं ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ
अनिल पांचाल – राष्ट्रीय सलाहकार मंडल सदस्य
प्रमोद ओझा – राष्ट्रीय सलाहकार मंडल सदस्य
शैलेन्द्र मिश्रा – प्रदेश अध्यक्ष
अनिल ओझा – प्रदेश उपाध्यक्ष
अरुण सिंह राजू (टिमरो) – प्रदेश सह संगठन प्रमुख
नयन राज तिवारी आई टी शेल सह प्रमुख
शैलेन्द्र चौहान – प्रदेश सलाहकार मंडल सदस्य
सुनील त्रिपाठी – जिला अध्यक्ष, जालौन
रघुवीर राजपूत – विपणन प्रकोष्ठ प्रमुख
बैठक में यह भी तय किया गया कि बुंदेलखंड से मिशन की मजबूत शुरुआत होगी और जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी गठित कर अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर श्री मती डॉ ज्योति खरका राष्ट्रीय प्रमुख महिला सशक्तिकरण एवं श्री रामहेत शर्मा राष्ट्रीय प्रमुख वित्त एवं विपणन उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में श्री शिव शंकर चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
👉 इस बैठक के साथ स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन ने उत्तर प्रदेश में अपनी कार्ययोजना को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।




