जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। की 15 अगस्त 2025 को 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया खूब धूमधाम से, अव हम बात करते हैं जहां पर एक वार्ड है झांसी शहर में 40 नंबर 40 नंबर के सभासद ने अपने घर में तिरंगा झंडा नहीं लगाया वार्ड नंबर 40 के निवासियों ने बताया नगर निगम झांसी के द्वारा करीब 1000 झंडा वार्ड में आए थे,लेकिन उन्होंने न मोहल्ले में झंडे लगाए, और सबसे बड़ी बात है यह है कि सभासद के घर में खुद ही तिरंगा झंडा नहीं लगा यह बेहद ही राष्ट्र हित में ठीक नहीं ,क्योंकि जहां पर सरकार ने हर घर तिरंगे की बात की थी वहां पर सत्ता पक्ष के सभासद जो अपने घर में स्वयं झंडा नहीं लगाए हैं लोगों को क्या लगाने को कहेगे। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और इस तरह के लापरवाही करने वाले लोगों के प्रति कार्रवाई करनी चाहिए।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




