Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » लगातार बारिश ने भदरवारा खुर्द में ढाया कहर, हरिशंकर पटेल का घर गिरा, परिवार संकट में
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

लगातार बारिश ने भदरवारा खुर्द में ढाया कहर, हरिशंकर पटेल का घर गिरा, परिवार संकट में

Zee Bharat News 24
Last updated: July 19, 2025 1:07 pm
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24

उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झांसी। जनपद की गरौठा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भदरवारा खुर्द में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है। गुरुवार से जारी तेज बारिश के चलते शुक्रवार को गांव के निवासी हरिशंकर पटेल उर्फ रानू का कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया, जिससे उनके घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है।

परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा ने न सिर्फ उनके आशियाने को छीना, बल्कि उनके दैनिक जीवन और भविष्य की उम्मीदों पर भी बड़ा असर डाला है। घर गिरने के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और उन्हें अब अपने भरण-पोषण की चिंता सताने लगी है।

पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे मीडिया से बात करते हुए शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। उनका कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली, तो उनके लिए जीवनयापन करना बेहद कठिन हो जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते अन्य कई कच्चे घर भी खतरे की जद में हैं, और अगर बारिश का यही सिलसिला जारी रहा, तो नुकसान और भी बढ़ सकता है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस आपदा से प्रभावित परिवार की सुध कितनी जल्दी लेता है और उन्हें राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

गर्लफ्रेंड की हत्या कर थाने पहुंचा युवक………..

March 17, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. सिंह ने डबरा में किया निर्माणाधीन अस्पताल भवन, जेल व “अपना घर” का निरीक्षण

February 21, 2026
Uncategorized

वन स्टाफ सेंटर उन्नाव में”कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का किया गया वृहद आयोजन

October 8, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नवम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून को, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

June 9, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?