जी भारत न्यूज24
उन्नाव। नगर में भगवान जगन्नाथ जी की 30वीं भव्य यात्रा के उपरांत स्थानीय कात्यायन गेस्ट हाउस में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। सदर विधायक पंकज गुप्ता, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने समिति पदाधिकारियों के साथ पूजन आरती के साथ भंडारे का शुभारंभ कराया। मुख्य सेवायत कृष्णप्रिय मोती श्याम, अध्यक्ष राम प्रकाश चौरसिया, महामंत्री विजय गुप्ता ने सहयोगियों और अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महिला मंडल अध्यक्ष निम्मी अरोरा, कोषाध्यक्ष निर्भय निगम, व्यवस्थापक राजेश दुबे व संजीव गुप्ता राजा, निर्भय सिंह, राजू गुप्ता, मनोज निगम, अजय गुप्ता, सचिन वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, साधना दीक्षित, उमा शुक्ला, वंदना त्रिपाठी, सुभाष गुप्ता, स्वागताध्यक्ष अरविंद वर्मा, मीडिया प्रमुख मनीष सिंह सेंगर, आरती यादव, संजय गुप्ता, निशीथ श्रीवास्तव, गुड़िया चौहान, राजन मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, राहुल कश्यप आदि का योगदान रहा। भंडारे के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण, भगवान बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन कर सुमधुर भजनों में आत्ममुग्ध होते दिखे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




