जी भारत न्यूज24
भिण्ड। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर भिण्ड ने पत्र जारी कर कहा है कि अवर सचिव म०प्र० शासन धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग भोपाल का पत्र दिनांक 12 जून 2025 एवं मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन, राज्यसचिवालय देहरादून से प्राप्त अर्द्धशासकीय पत्र दिनांक 11 अप्रैल 2025 के द्वारा उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 हेतु तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधार पंजीकरण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
अतः अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग भिण्ड, अटेर, मेहगांव, गोहद, लहार, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला भिण्ड, समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दिये गये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।




