जी भारत न्यूज24
लखनऊ। परिवार वालों ने किया हंगामा केजीएमयू पोस्टमार्टम हाउस में शवों का पोस्टमार्टम 24 घंटे तक नहीं हो सका। परिवार वाले मंगलवार शाम तक इंतजार करते रहे, लेकिन हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें शांत कराया। कुल 20 शव आए थे, जिनमें से केवल,लखनऊ में शवों का 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिवार वालों ने किया हंगामा
केजीएमयू पोस्टमार्टम हाउस पर आए शवों का पोस्टमार्टम 24 घंटे बाद भी नहीं हो सका। परिवार वाले मंगलवार शाम तक इंतजार करते रहे। देर शाम सब्र जवाब देने पर परिवार वाले हंगामा करने लगे। बवाल बढ़ता देख पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी भागकर भीतर चले गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने परिवार वालों को समझा- बुझाकर शांत कराया। केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पर 20 शव पोस्टमार्टम के लिए आए थे। मंगलवार देर शाम तक 14 शवों के पोस्टमार्टम हो पाए। कर्मचारियों ने परिवारवालों से कहा कि बाकी शवों का अब बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। यह सुनते ही परिवार वाले आक्रोशित हो गए।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




